फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60 Foreigner arrested from them 12 absconding from the police line breaking the window

लापरवाही: खिड़की तोड़कर पुलिस लाइन से 12 विदेशी फरार

Fri, 12 Jul 2019 05:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Fri, 12 Jul 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
60 Foreigner arrested from them 12 absconding from the police line breaking the window
बिना वीजा रह रहे विदेशी नागरिकों को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

ऑपरेशन क्लीन-10 के तहत बुधवार को पकड़े गए 60 विदेशियों में से 12 पुलिस लाइन से खिड़की तोड़कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस ने उनके पुलिस लाइन से भागने की पुष्टि कर दी। इससे पहले पुलिस और एलआईयू अधिकारी दस्तावेज मिलने पर 17 विदेशियों को छोड़ने का दावा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक भागने वाले सभी 10 विदेशी पुरुष हैं और वह दिन में किसी समय पुलिस लाइन से खिड़की तोड़कर फरार हो गए हैं। शाम मामले की जानकरी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस फरार आरोपियों पर केस दर्ज करने और लापरवाही मिलने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं इस बात की आशंका जताई जा रही है कि फरार हुए विदेशी नागरिक किसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास में भी जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि भागने वाले विदेशियों की संख्या 10 से अधिक भी हो सकती है। एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह का कहना है कि लगभग 12 विदेशी पुलिस लाइन से  भाग गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अहम है कि पुलिस लाइन में बिना पासपोर्ट और वीजा के पकड़े गए 60 विदेशियों को रखा गया था। इनमें से 32 पुरुष और 28 महिलाएं थी। पकड़े गए विदेशियों में से 58 अफ्रीकी देशों और दो फिलीपींस का नागरिक है। हिरासत में रखे गए आरोपियों की पड़ताल की जा रही थी। इनमें से कुछ दूसरे शहर व प्रदेश में रजिस्ट्रेशन कराने और दस्तावेज होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात 5 को छोड़ा था
पकड़े गए 60 विदेशियों में से 5 आरोपियों का दावा सही निकलने पर पुलिस ने बुधवार देर रात छोड़ दिया था। अन्य 56 विदेशियों के संबंध में बृहस्पतिवार शाम एलआईयू अफसर से बात की गई तो उन्होंने कुल 17 आरोपियों के दस्तावेज मिलने पर छोड़ने का दावा किया। पुलिस ने कुछ आरोपियों के छोड़ने का दावा करती रही लेकिन किसी ने आरोपियों के भागने की जानकारी नहीं दी थी। 
 

एक मकान से पकड़े गए थे 114 सिम व इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस

वहीं, एक मकान से बरामद किए गए 114 सिम, इलेक्ट्रोनिक सिम डिवाइस, छोटे मोबाइल व लैपटॉप की गहनता से जांच के लिए साइबर सेल टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशंका जताई जा रही है कि इन सामान का इस्तेमाल साइबर ठगी या फिर किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल किया जा रहा था। 

ये था ऑपरेशन क्लीन 10
एसएसपी वैभव कृष्ण लगातार जिले में ऑपरेशन क्लीन चला रहे हैं। इसके अंतर्गत कि स्पा, अवैध ऑटो, अतिक्रमण आदि पर कार्रवाई की गई है। आपरेशन क्लीन-10 के अंतर्गत बिना वीजा पासपोर्ट के रह रहे विदेशियों की धरपकड़ के लिए बुधवार को एलिस्टोनिया सोसाइटी पाई-1 थाना सूरजपुर, सिग्मा-3 थाना बीटा-2, ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी थाना दादरी, एल्डीको ओमिक्रान, अंगोला आदि देशो के करीब 320 नागरिकों के आवश्यक दस्तावेज चेक किए गए। जिसमे लगभग 260 लोगो के पास पासपोर्ट वीजा आदि दस्तावेज थे। वहीं 60 विदेशी नागरिको के दस्तावेज संदिग्ध, अपूर्ण अथवा उपलब्ध नही थे। इन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बीयर की 222 बोतलें, 3.5 किलो गांजा, 6 लैपटॉप, 114 सिमकार्ड बरामद किए थे। पकड़े गए आरोपियों से 8 फर्जी वीजा पासपोर्ट भी बरामद हुए थे। पुलिस इन्हें पुलिस लाइन के फोन में रखकर पड़ताल कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed