{"_id":"5bbe90e5867a55285b78023e","slug":"60-australian-plates-steals-from-metro-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रैक से ऑस्ट्रेलिया से मंगाईं 60 प्लेटें चोरी, एक की कीमत 1200 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रैक से ऑस्ट्रेलिया से मंगाईं 60 प्लेटें चोरी, एक की कीमत 1200 रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो ट्रैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-63 में निर्माणाधीन मेट्रो ट्रैक के ऊपर पटरी को जोड़ने के लिए लगीं एल्यूमिनियम की 60 प्लेटें बदमाश चुरा ले गए। आवाज होने पर सुरक्षा गार्डों ने शोर मचाया तो नीचे कार में बैठे बदमाशों ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मेट्रो परियोजना में पटरी का काम करा रही कालिंदी रेल निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर ने कोतवाली फेज थ्री में चोरी की शिकायत की है। कंपनी के साइट इंजीनियर सागर गोविंद ने बताया कि निर्माणाधीन कॉरिडोर पर किसी तरह बदमाश ऊपर चढ़ गए थे। जबकि कुछ साथी नीचे खड़े थे। ऊपर चढ़े चोरों ने पटरियों को जोड़ने के लिए लगाईं 60 से अधिक प्लेटों को उखाड़ दिया। इसके बाद प्लेटों को नीचे गिरा दिया। इन प्लेटों को उनके साथी कार में रखकर भाग गए।
विज्ञापन
यह प्लेटें ऑस्ट्रेलिया से मंगाई जाती हैं और 9 किलोग्राम वजन की एक प्लेट की कीमत 1200 रुपये होती है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन