{"_id":"67d0e222117b8bad7401fd79","slug":"6-kzf-terrorists-sentenced-to-life-imprisonment-in-punjab-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punishment : पंजाब में केजेडएफ के 6 आतंकियों को आजीवन कारावास, NIA अदालत ने सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punishment : पंजाब में केजेडएफ के 6 आतंकियों को आजीवन कारावास, NIA अदालत ने सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया
Wed, 12 Mar 2025 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Mar 2025 06:54 AM IST
सार
इन सभी पर 2019 में आतंकी हमला करने के लिए पंजाब में ड्रोन के जरिए विस्फोटक और हथियारों की तस्करी करने का आरोप था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली की एक विशेष एनआईए अदालत ने प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) से जुड़े छह आतंकियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी पर 2019 में आतंकी हमला करने के लिए पंजाब में ड्रोन के जरिए विस्फोटक और हथियारों की तस्करी करने का आरोप था।
विज्ञापन
एनआईए के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि आकाशदीप सिंह, बलवंत सिंह, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह, मान सिंह और गुरुदेव सिंह को आजीवन कारावास, जबकि आरोपी शुभदीप सिंह, साजनप्रीत सिंह और रोमनदीप सिंह को मामले में उनकी भूमिका के लिए 10 साल के कठोर कारावास (आरआई) की सजा सुनाई गई है। अदालत ने सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने आरोपियों को आतंकवाद विरोधी अधिनियम यूएपीए समेत कई मामलों में दोषी पाया। संवाद
विज्ञापन