{"_id":"6373e267bc6b7b71088443f32679b4a4","slug":"6-50-lakh-from-a-private-bank-by-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बैंक से 6.50 लाख रुपये का झांसा देकर बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बैंक से 6.50 लाख रुपये का झांसा देकर बनाया शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बा निवासी एक ठेकेदार ने साढे़ छह लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने फोन कर उसे एक निजी बैंक से लोन दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
इसके एवज में आरोपी ने उससे करीब 36 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिया। लेकिन उसने जब बैंक में पूछताछ की तो पता चला कि उसके नाम से कोई लोन स्वीकृत नहीं है। ठेकेदार की शिकायत पर कासना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलत: बिहार निवासी गोविंद लाल ठेकेदारी करता है और वह परिवार के साथ सूरजपुर कस्बे में रहता है। गोविंद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 15 दिन पहले एक युवक ने मोबाइल पर संपर्क कर खुद को एक बैंक का फाइनेंस कर्मचारी बताया और उसे साढे़ छह लाख रुपये लोन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
युवक की बात सुनकर वो सहमत हो गया। अगले दिन आकर उसने जरूरी कागजात लिए और तीसरे दिन बैंक के लेटरपैड पर रकम प्रस्तावित करके भेज दिया जिसमें कहा गया कि साढे़ छह लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो गया है। इसके बाद उसने लोन पास करवाने की एवज में उससे चार बार में करीब 36 हजार रुपये जमा करा लिए।
अब वह 48 हजार रुपये की मांग कर रहा था। गोविंद का कहना है कि जब उसने बैंक में तहकीकात की तो सारा मामला फर्जी निकला। इसके बाद उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने फोन बंद कर लिया।