{"_id":"5970e1504f1c1b897e8b459d","slug":"6-30-lakh-looted-from-head-post-office-killing-guard-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चौकीदार की हत्या, फिर गैस कटर से लॉकर काटकर लूटे 6.30 लाख, लेकिन बच गए 22.70 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चौकीदार की हत्या, फिर गैस कटर से लॉकर काटकर लूटे 6.30 लाख, लेकिन बच गए 22.70 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के खुर्जा में जेवर अड्डा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में बुधवार रात चौकीदार की हत्या कर बदमाश 6.30 लाख रुपये लूट ले गए । लॉकर नहीं टूट सका, इसके चलते करीब 22.70 लाख रुपये लुटने से बच गए। वारदात की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह तब हुई जब कर्मचारी डाक गाड़ी लेकर पहुंचे।
सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई अधिकारी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉयड टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। जेवर रोड स्थित शाहपुर निवासी देवीशरण (61) पुत्र गंगाराम प्रधान डाकघर से पिछले साल 16 अगस्त 2016 में रिटायर हुए थे। उसके बाद से वह संविदा के रूप में चौकीदार के पद पर काम कर रहे थे।
बृहस्पतिवार सुबह डाक की गाड़ी लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने चौकीदार का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों की सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी., एसपीआरए पीके तिवारी, सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह आदि अधिकारी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉयड ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मौका मुआयना के दौरान चौकीदार देवीशरण के शव के पास दो ग्लास, देशी शराब का पौव्वा और नमकीन का पैकेट मिला। डाकघर में जहां कैश रखा था वहां का शटर कटा हुआ था। डाक घर के अधिकारियों के पहुंचने पर उन्होंने शटर के अंदर रखे 6.30 लाख रुपये गायब होने की जानकारी दी।
बदमाशों ने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे। इसके कारण उसमें रखे 22.70 लाख रुपये बच गए। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने चौकीदार की गला दबाकर हत्या के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में खुर्जा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान मृतक चौकीदार से थी। रात करीब 12.30 बजे गश्त के दौरान चौकीदार के साथ एक अन्य व्यक्ति को प्रधान डाकघर के बाहर देखा था। चौकीदार से पूछताछ के बाद फटकार कर उसे डाकघर के अंदर भेजा था। दूसरा व्यक्ति कौन था उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।