{"_id":"5f3176ed50196f59022801c5","slug":"58-corona-positive-patients-found-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में विधायक के भाई, भतीजी सहित 58 लोग मिले संक्रमित, 101 हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में विधायक के भाई, भतीजी सहित 58 लोग मिले संक्रमित, 101 हुए डिस्चार्ज
Mon, 10 Aug 2020 10:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच का नूमना लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद विधायक के छोटे भाई, उनकी पत्नी व भतीजा सहित जिले में 58 मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। संक्रमण मुक्त हुए 101 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। रविवार को जिला एमएमजी अस्पताल में हुई बुजुर्ग की मौत को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, अब मृतकों की संख्या 65 हो गई है।
विज्ञापन
अब तक जिले में कुल 5909 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 4855 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अभी 989 मरीजों का होम आइसोलेशन और अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विधायक की बहन राखी बांधने आई थीं, वह भी संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। अब तक विधायक परिवार के 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन