{"_id":"658a0b03e0c2cd83f409d253","slug":"56-thousand-cctv-cameras-will-soon-be-installed-on-the-streets-of-delhi-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सड़कों पर जल्द लगेंगे 56 हजार सीसीटीवी कैमरे, बढ़ेगी निगरानी; पीडब्ल्यूडी ने सर्वे किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सड़कों पर जल्द लगेंगे 56 हजार सीसीटीवी कैमरे, बढ़ेगी निगरानी; पीडब्ल्यूडी ने सर्वे किया शुरू
Tue, 26 Dec 2023 04:36 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 26 Dec 2023 04:36 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि लगाए जाने वाले कैमरे नाइट विजन बुलेट सीसीटीवी कैमरे होंगे। इन पर हवाओं, बारिश का कोई असर नहीं होगा और अंधेरे में भी तस्वीर आसानी से कैद होंगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही 56,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पीडब्ल्यूडी के तहत आने वाली 1400 किमी लंबी सड़कों की टूट-फूट, गड्ढों और सुरक्षा जैसे मामलों में मदद मिलेगी। योजना के तहत 1400 किमी लंबी सड़कों के दोनों ओर 100-100 मीटर की दूरी पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैमरों को लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि लगाए जाने वाले कैमरे नाइट विजन बुलेट सीसीटीवी कैमरे होंगे। इन पर हवाओं, बारिश का कोई असर नहीं होगा और अंधेरे में भी तस्वीर आसानी से कैद होंगी। इन कैमरों को लगाने और सात वर्ष तक रखरखाव पर 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह योजना वर्ष 2022 में बनी थी, जिसे अब आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
कंट्रोल सेंटर किया जाएगा स्थापित
इन कैमरों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। 50 मीटर दूर की तस्वीर भी आसानी से जूम कर देखी जा सकती है और जूम करने के दौरान भी तस्वीर साफ रहती है। 24 घंटे रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। इससे सड़कों की नियमित रखरखाव में जवाबदेही तय करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन