फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   531 FIR so far in delhi violence and one more died

दिल्ली हिंसाः अब तक 531 एफआईआर, एक और घायल की मौत

Thu, 05 Mar 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
531 FIR so far in delhi violence and one more died
Delhi violence - फोटो : अमर उजाला

धीरे-धीरे ही सही, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में जिंदगी लगभग पटरी पर लौट आई है। सबसे अधिक प्रभावित शिव विहार में भी बुधवार को हालात सामान्य दिखाई दिए। मंगलवार को जीटीबी अस्पताल में जमालुद्दीन नामक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया। इसी के साथ हिंसा में मृतकों की संख्या 49 हो गई है। हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 531 एफआईआर दर्ज कर 1647 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा, आर्म्स एक्ट के 47 मामले अलग से दर्ज किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रोज हिंसा की नई-नई शिकायतें सामने आ रही हैं। इनके बाद मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिले के ज्यादातर इलाकों में हालात सामान्य दिखे। सड़कों पर पहले ही तरह चहल-पहल दिखने लगी है। ज्यादातर लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के अलावा दफ्तर और अपने काम पर जाना शुरू भी कर दिया है। शिव विहार में भी लोगों ने धीरे-धीरे अपने घरों की सुध लेना शुरू कर दिया है। 


उपद्रवियों ने शिव विहार को ही सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया था। यहां सैकड़ों मकानों व दुकानों में आग लगा दी गई थी। लोगों ने घरों की मरम्मत शुरू करा दी है। ब्रह्मपुरी, घोंडा, नूर-ए-इलाही, यमुना विहार, कर्दमपुरी, सुदामापुरी, ज्योति नगर, गोकलपुरी, गंगा विहार, बृजपुरी, चमन पार्क, इंदिरा विहार, करावल नगर, मुस्तफाबाद जैसे इलाकों में हालात सामान्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed