फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   51 trains delayed several flights re-scheduled due to dense fog in Delhi

यात्रियों पर पड़ रही मार: कोहरे का कहर बदस्तूर जारी, 100 से अधिक विमान; 200 से ज्यादा ट्रेन लेटलतीफी का शिकार

Sun, 05 Jan 2025 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 Jan 2025 09:46 PM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे से सुबह 7.30 बजे तक पालम में दृश्यता शून्य रही और 8-13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चलीं।

विज्ञापन
51 trains delayed several flights re-scheduled due to dense fog in Delhi
ट्रेन और विमान पर पड़ रही कोहरे की मार - फोटो : ani

विस्तार

घने कोहरे ने यातायात के रफ्तार को थाम लिया है। विमान से लेकर सड़क और रेलवे ट्रैक पर तेज गति से चलने वाली ट्रेन ठिठक-ठिठक के चल रही है। शनिवार देर रात से कोहरे का कहर शुरू हुआ जो रविवार सुबह तक परेशानी का सबब बना रहा। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 100 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए वहीं उत्तर भारत ही नहीं दक्षिण भारत की तरफ आवाजाही करने वाली 200 से अधिक ट्रेनों की समय सारणी बिगड़ गई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

आउटर पर लगी ट्रेनों की कतारें
लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेन सुबह के वक्त दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंचती है। लेकिन रविवार सुबह 6 बजे तक कुल 51 ट्रेन घंटों देरी से पहुंची। स्टेशनों के आउटर पर ट्रेनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थीं। ग्रीन सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन ठहरी रहीं। क्योंकि स्टेशन पर भी ट्रेनों के संचालन में परेशानी हो रही थी। ऐसा इसलिए भी रहा क्योंकि जिस ट्रेन के लिए सम निर्धारित की गई थी, वहीं देरी से पहुंच रही थी। फिर वापसी दिशा में भी ट्रेन की रवानगी में देरी हुई। करीब 50 ट्रेन 2-4 घंटे देरी से चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक फ्लाइट लेट
उधर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की परेशानी बढ़ी रही। खराब मौसम के कारण रविवार को 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ है। हालांकि कोई विमान कोहरे की वजह से निरस्त या डाइवर्ट नहीं हुई। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से पिछले तीन दिन से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रनवे पर दृश्यता कम होने की वजह से परेशानी बढ़ रही है। यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि अपने विमान से संबंधित जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे। संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क आवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed