फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   500 jhuggis razed in delhi by railway, kejriwal suspends sdm

रेलवे ने तोड़ी 500 झुग्गियां, एक बच्चे की मौत, SDM सस्पेंड

Sun, 13 Dec 2015 10:57 AM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
500 jhuggis razed in delhi by railway, kejriwal suspends sdm

रेलवे ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम में पंजाबी बाग सीमेंट साइट की तरफ सैकड़ों झुग्गियों को तोड़ डाला। बताया जा रहा है एनजीटी के आदेश के बाद इन झुग्गियों पर रेलवे व पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान एक बच्चे की मौत की भी सूचना है। इस मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इतनी सर्दी में रेलवे वालों ने 500 झुग्गियां तोड़ दीं। एक बच्चे की मौत हो गई। भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है एनजीटी के आदेश के बाद इन झुग्गियों पर रेलवे व पुलिस ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान एक बच्चे की मौत की भी सूचना है। लोगों के रहने व खाने के इंतजाम में लगाए गए एसडीएम के आवश्यक कदम न उठाने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है और मध्य रात्रि के बाद मौके के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात केजरीवाल पहुंचे पंजाबी बाग

500 jhuggis razed in delhi by railway, kejriwal suspends sdm

केजरीवाल के देर रात में किए गए ट्वीट पर इस घटनाक्रम पर आप कार्यकर्ता, मीडिया व प्रशासन में हलचल पैदा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भारी पुलिस बल के साथ रेलवे ने इन झुग्गियों को शाम के समय गिरा दिया।

इस मामले में पुलिस कार्रवाई का विरोध लोगों ने किया और पुलिस को बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान झुग्गी वालों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से मदद की अपील की।

इस पर मुख्यमंत्री ने अपने एसडीएम को लोगों की मदद के लिए भेजा। एसडीएम के मदद न करने पर केजरीवाल ने देर रात ट्वीट कर एसडीएम को सस्पेंड करने की बात कही और केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से बात की।

भगवान माफ नहीं करेगा: केजरीवाल

500 jhuggis razed in delhi by railway, kejriwal suspends sdm

केजरीवाल के अनुसार सुरेश प्रभु को इस घटना की जानकारी नहीं थी। दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन ने आरोप लगाया है कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस व रेलवे ने यहां पर 20 साल से जमे लोगों को बलपूर्वक हटा दिया और लोगों से मारपीट कर कई को चोटें पहुंचाई गई।

इसमें एक मासूम बच्चे की भी मौत हो गई। जब सरकार ने कह दिया है कि 2017 तक झुग्गियों को न हटाए तो उन्हें क्यों हटाया गया। अब ये लोग कहां पर रहेंगे। सरकार को बिल्डिंग बनाने में टाइम तो लगेगा।

इतनी सर्दी में रेलवे वालों ने 500 झुग्गियां तोड़ दी। एक बच्चे की भी मौत हो गई। भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। वहां के एसडीएम को उनके रहने व खाने के इंतजाम के लिए भेजा था लेकिन उन्होंने भी कोई इंतजाम नहीं किया।

एसडीएम को निलंबित किया जा रहा है। सभी अफसरों को मौके पर पहुंचकर इंतजाम करने को कहा है मैं खुद भी वहां जा रहा हूं। मैंने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, वह भी इसको लेकर स्तब्ध थे।-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed