फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   500 bed Covid Center is ready in six days in Khel gaon

खेल गांव में छह दिन में तैयार हुआ 500 बेड का कोविड सेंटर, एलजी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Thu, 09 Jul 2020 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
500 bed Covid Center is ready in six days in Khel gaon
खेल गांव में 500 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली को कोरोना वायरस से मुक्त कराने की दिशा में सरकारी कार्यों को गति मिल चुकी है। इसका ताजा उदाहरण खेल गांव में 500 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर है, जिसे महज छह दिन में बनाकर तैयार किया गया है। बुधवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने इस सेंटर का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया।

विज्ञापन


सेंटर में 350 बेड पुरुषों और 100 बेड महिलाओं के लिए हैं। इसके अलावा 50 बेड ऑक्सीजन सहित आपात चिकित्सीय सुविधाओं से लैस हैं। यहां हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों को भर्ती किया जाएगा। गंभीर मरीजों को यहां से लोकनायक अस्पताल में रेफर किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 80 डॉक्टर व 150 नर्स तैनात की जाएंगी, जिनके रहने की भी व्यवस्था यहीं होगी। प्रत्येक 30 मरीजों पर एक डॉक्टर व प्रत्येक 15 मरीजों पर एक नर्स तैनात होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां 80 हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) भी बनाई गई है। मरीजों के मनोरंजन के लिए यहां टीवी, बोर्ड गेम्स और चेस समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मरीज के बेड पर अलॉर्म के लिए बटन होगा। उनको पूरी किट जिला प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मरीजों पर नजर रखने के लिए सभी बेड की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। मरीजों को मनोचिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जोकि टेलीमेडिसीन के अनुसार होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कोविड केयर सेंटर में रोगियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं, मनोचिकित्सा सुविधाएं, मनोरंजन केंद्र, इम्यूनिटी बढ़ाने वाला पौष्टिक आहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित सिविक एजेंसियों को सेंटर में साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड छह दिन में सेंटर बनाने पर एलजी अनिल बैजल ने डीडीएमए के अलावा डॉक्टरों की गैर-सरकारी संगठन ’डाक्टर्स फार यू’ की भी प्रशंसा की। 

इसे एलएनजेपी अस्पताल से जोड़ा गया है। इससे एलएनजेपी के पास अब 2600 बेड की सुविधा हो गई है। एक जून को हम लोगों ने लॉकडाउन खोला था, उसके पहले दो-ढाई महीने तक पूरे देश में लॉकडाउन था। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में कोविड को लेकर जो व्यवस्थाएं की गईं, वह बहुत अच्छे स्तर पर रहीं।

लग रहा था कि लॉकडाउन खोलने पर मरीज बढ़ेंगे, लेकिन इतने ज्यादा बढ़ेंगे, उस समय यह उम्मीद नहीं थी। लॉकडाउन के दौरान हम लोगों ने जितनी भी तैयारियां की थीं, वह कम पड़ गईं, लेकिन अब दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में आ गई है। दिल्ली में सभी पैरामीटर अब ठीक होते जा रहे हैं। दिल्ली के अंदर बेड की कमी नहीं है।

-अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

बृहस्पतिवार से यहां मरीज भेजने शुरू किए जाएंगे। हमारी कोशिश यहीं पर मरीजों को ठीक करने की रहेगी। यदि किसी को ज्यादा दिक्कत होती है, तो उसे यहां से एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। बीते 27 जून को दिल्ली कैबिनेट के आदेश के अनुसार डॉक्टर्स फॉर यू (वालंटियर ग्रुप ऑफ डॉक्टर्स एनजीओ) के साथ मिलकर कोविड केयर सेंटर को तैयार किया गया है।
-मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed