{"_id":"6233916280e7090a1b675d7d","slug":"50-unemployed-youth-cheated-more-than-50-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-jobs-in-railways-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों से लूट: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख से अधिक ठगे, शातिरों ने 50 युवाओं को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों से लूट: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख से अधिक ठगे, शातिरों ने 50 युवाओं को बनाया शिकार
Fri, 18 Mar 2022 01:22 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:22 AM IST
सार
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने 50 से अधिक युवाओं से ठगी की थी। आरोपी पीड़ितों से कहता था कि उसके रिश्तेदार रेल मंत्री के पीए हैं और उसके खुद उसके पिता एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के फाइनेंसर हैं। ऐसे में वह बहुत आसानी से उनकी नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रेलवे में असिस्टेंट स्टेशन मास्टर की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से 50 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गैंग का उत्तरी जिला पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर-28 फरीदाबाद निवसी रितेश उर्फ पप्पू उर्फ आर्य (26) और गुरु नानक नगर अंबाला, हरियाणा निवासी मोहित राजपूत (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि इन लोगों ने 50 से अधिक युवाओं से ठगी की थी। आरोपी पीड़ितों से कहता था कि उसके रिश्तेदार रेल मंत्री के पीए हैं और उसके खुद उसके पिता एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के फाइनेंसर हैं। ऐसे में वह बहुत आसानी से उनकी नौकरी लगवा सकता है। पीड़ित आरोपी पर भरोसा कर आसानी से ठगी का शिकार हो गए। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हकीकत में इन लोगों ने कितने लोगों से अब तक ठगी की।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 13 मार्च को बुराड़ी थाने में कुछ लोगों ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ितों ने बताया कि एक कंपनी में ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात आरोपी रितेश उर्फ पप्पू से हुई थी। आरोपी ने को सरकारी नौकरी दिलवाने की बात की। आरोपी सभी युवाओं से कहा कि वह उनको सहायक स्टेशन मास्टर की नौकरी दिलवा देगा। बदले में सभी से उसने एडवांस के रूप में एक-एक लाख रुपये ले लिये। इसके बाद आरोपी अपना फोन बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ितों की शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी रितेश की लोकेशन हरियाणा में अलग-अलग स्थानों की मिली। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को फरीदाबाद से दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली।
उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दूसरे साथी मोहित राजपूत को दिल्ली के निर्माण विहार स दबोच लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रितेश महज 12वीं कक्षा पास है। इसके पिता एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। ठगी के बाद यह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वहीं मोहित अंबाला का रहने वाला है। ठगी में इसने रितेश की मदद की थी। उत्तरी जिला पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।