फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 Delhi-based health workers corona infected more than 400 quarantines two hospital seals

दिल्लीः 50 स्वास्थ्यकर्मी और संक्रमित, 400 से ज्यादा क्वारंटीन, दो अस्पताल सील

Wed, 29 Apr 2020 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 01:14 AM IST
सार

-सफदरजंग के पांच और बाबू जगजीवन में 24 कर्मचारियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
-अब तक 300 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी चपेट में आए

विज्ञापन
50 Delhi-based health workers corona infected more than 400 quarantines two hospital seals
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी सफदरजंग, बाबू जगजीवन राम, डीडीयू और आंबेडकर अस्पताल में 50 स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 300 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 400 से अधिक क्वारंटीन किए गए हैं। वहीं, बाबू जगजीवन और आंबेडकर अस्पताल को सील कर सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


सफदरजंग के वार्ड 11 में अब तक मेडिसिन विभाग के पांच डॉक्टर संक्रमित मिल चुके हैं। इनके अलावा प्रसूति रोग विभाग में कार्यरत दो महिला डॉक्टर भी पॉजिटिव मिली थीं। इससे पहले कोविड वार्ड में तैनात पल्मोनरी विभाग का एक डॉक्टर, बायो कैमिस्ट्री विभाग की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित मिल चुकी हैं। एक नर्स व एक सफाई कर्मचारी भी अस्पताल में भर्ती है। अभी और भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार रात त्वचारोग विभाग में कार्यरत डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर के संपर्क में आए परिजन और अन्य लोगों की जांच चल रही है। यहां कुल स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की संख्या 13 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 24 और स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। कुल संख्या अब 80 हो गई है। इनमें 25 से ज्यादा डॉक्टर शामिल हैं। इससे पहले तक यहां संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या 59 थी। यहां पिछले एक सप्ताह में स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।

डीडीयू अस्पताल में डॉक्टर संक्रमित, कई क्वारंटीन

दिल्ली के हरीनगर स्थित डीडीयू अस्पताल में भी एक वरिष्ठ डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में ही उन्हें भर्ती कर लिया है, जबकि सात डॉक्टरों को क्वारंटीन किया जा चुका है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आने की वजह से बाकी डॉक्टरों को क्वारंटीन किया है।

अंबेडकर अस्पताल में 19 को कोरोना
दिल्ली के रोहिणी स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल में 19 स्वास्थ्य कर्मचारी और संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 45 हो गई है। करीब 200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है, जिनमें चिकित्सा अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने पर अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल ने समय रहते सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए।

करोल बाग के नर्सिंग होम में नर्स मिली संक्रमित
मंगलवार को दिल्ली के करोल बाग स्थित जीवन नर्सिंग होम में तैनात एक नर्स कोरोना संक्रमित मिली है। जिला प्रशासन के अनुसार नर्स संक्रमित मिलने के बाद नर्सिंग होम के बाकी कर्मचारियों की जांच शुरू हो चुकी है। फिलहाल सभी को क्वारंटीन किया है। साथ ही नर्सिंग होम को अब तक सील नहीं किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें सील किया जा सकेगा।

सफदरजंग अस्पताल में एक और डॉक्टर मिला संक्रमित
सफदरजंग अस्पताल में एक और डॉक्टर संक्रमित मिला है। मंगलवार रात अस्पताल के त्वचारोग विभाग में कार्यरत डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके चलते अब डॉक्टर के संपर्क में आए परिजन और अन्य लोगों की जांच चल रही है। मंगलवार को चार डॉक्टर व एक नर्स संक्रमित मिल चुकी है। जबकि कुल स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की संख्या 13 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed