फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 of a family died due to suffocaion in fire.

फैक्ट्री में लगी आग, एक ही परिवार के 5 मरे

Mon, 10 Nov 2014 07:22 PM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
5 of a family died due to suffocaion in fire.

दिल्ली के बेगमपुर इलाके के ए-ब्लॉक में सोमवार तड़के एक दरवाजा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार भोर में सवा तीन बजे बेगमपुर के ए-ब्लॉक के बांके बिहारी मंदिर के पास एक फैक्ट्री में आग लग गई। जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस वक्त वहां कुछ लोग सो रहे थे।
विज्ञापन


आग लगने के कारण वो भाग नहीं सके और आग में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पता चला है कि मरने वाले पांचों लोग फैक्ट्री मालिक के जानने वाले थे।

मरने वालों में 4 बच्चे शामिल

5 of a family died due to suffocaion in fire.

पश्चिमी दिल्ली में हुए इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उनके नाम सरवर, निरंजन, निलेश, बिपिन और सिबम है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और सुबह करीब 5:50 बजे आग पर काबू पाया गया।

आग के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले 5 लोगों में चार बच्चे थे जिनमें से एक फैक्ट्री मालिक का बेटा था। बाकी चारों मृतक फैक्ट्री मालिक के रिश्तेदार थे। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस वक्त फैक्ट्री मालिक पिंटू शाह फैक्ट्री से कुछ दूर स्थित एक किराए के घर में सो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed