{"_id":"5c451246bdec2211ac1ae0d7","slug":"5-lakhs-cheats-from-bhojpuri-singer-bharat-sharma-vyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास से 5 लाख की ठगी, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास से 5 लाख की ठगी, पुलिस से शिकायत
Mon, 21 Jan 2019 05:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
भरत शर्मा व्यास
- फोटो : फाइल फोटो
प्रसिद्ध भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास से इनोवा दिलाने के नाम पर नोएडा में 5.35 लाख की ठगी हुई है। कई महीने के इंतजार के बाद कार नहीं मिलने और पैसे भी वापस नहीं करने पर उन्होंने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। आरोपी ने उन्हें दो चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भरत शर्मा व्यास दिल्ली के मयूर विहार में सपरिवार रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि सेक्टर-18 में उनके दोस्त की मोबाइल की दुकान है। इस दुकान पर चंदन राय नामक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को मीडियाकर्मी बताया और कई बड़े लोगों से संबंध होने की जानकारी दी। इसी दौरान बातचीत में भरत शर्मा ने चंदन से कहा कि उसे एक इनोवा कार खरीदना है।
विज्ञापन
इस पर उसने कहा कि वह कम कीमत में कार दिला देगा। भरोसे में आकर अगस्त 2018 में उसके दिए गए बैंक खातों में अलग अलग तिथियों पर 5.35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद कई महीनों तक वह टालता रहा। इसके बाद भरत शर्मा को लगा कि उसने ठगी कर ली है। इसके बाद उन्होंने चंदन से अपने पैसे मांगे। चंदन ने दो चेक भी दिए लेकिन चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन