फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 dates that provoked fight between kejriwal and najeeb jung in delhi

5 तारीखों के चलते है केजरीवाल-जंग के बीच 'जंग'

Tue, 19 May 2015 04:20 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
5 dates that provoked fight between kejriwal and najeeb jung in delhi

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल नजीब जंग के बीच विवाद के चलते एक नया संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। एक ओर जहां इस विवाद का असर सरकारी कामकाज पर पड़ रहा है, वहीं इसके चलते कोई भी प्रशासनिक अधिकारी दिल्ली में पोस्टिंग न हो इसकी कोशिश करने लगा है।

विज्ञापन


केजरीवाल और नजीब जंग के बीच शुरु हुआ विवाद अब काफी उग्र हो चुका है और मामला राष्ट्रपति तक पहुंच गया है। असल में नजीब जंग से केजरीवाल का विवाद कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन


पिछले साल आप की सरकार गिरने के बाद से ही एलजी पर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि उनकी वजह से ही दिल्ली में एक साल तक सरकार नहीं बन सकी क्योंकि उन्होंने दिल्ली में विधानसभा भंग करने और फिर से चुनाव कराने की सिफारिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने के साथ ही मामले में हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप किया। कोर्ट ने दिल्ली में सरकार बनाने के एलजी के प्रयासों की तारीफ भी की। लेकिन इस बार दिल्ली में सीएम और नजीब जंग के बीच खींचतान की असल वजह एक अधिकारी का छुट्टी पर जाना है।

असल में दिल्ली के मुख्य सचिव केके शर्मा 14 से 24 मई तक छुट्टी पर हैं। चूंकि मुख्य सचिव का पद एक दिन से ज्यादा खाली नहीं रह सकता इसलिए तुरंत ही कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति आवश्यक थी।

ऐसे में दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने वरिष्ठता के आधार पर जिन अधिकारियों की सूची सरकार को भेजी एलजी ने उस लिस्ट में से शकुंतला गैमलिन को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्ति करने का फैसला किया और यहीं से शुरु एक नया विवाद।

15 मई को शुरु हुआ विवाद

5 dates that provoked fight between kejriwal and najeeb jung in delhi

असल में केजरीवाल सरकार गैमलिन की नियुक्ति के खिलाफ थी। बावजूद इस असहमति के 15 मई को उपराज्यपाल ने गैमलिन को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया।

यहीं से शुरु हुई केजरीवाल और नजीब जंग के बीच एक नई लड़ाई। एलजी के आदेश को चुनौति देते हुए आप सरकार ने इसे असंवैधानिक कहा। सरकार ने आरोप लगया कि एलजी जीएनसीटी एक्ट और ट्रांजेक्‍शन एंड बिजनेस रूल का उल्लंघन कर रहे हैं।

इसके जवाब में नजीब जंग ने संविधान की धारा 234 AA का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में एलजी ही सरकार का प्रतिधित्व करते हैं इसलिए उन्होंने जो भी किया है वह पूरी तरह से संवैधानिक है।

16 मई: प्रधान सचिव पर मचा बवाल

5 dates that provoked fight between kejriwal and najeeb jung in delhi

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शकुंतला गैमलिन से कहा कि मुख्य सचिव का पद ग्रहण न करें क्योंकि यह नियुक्ति नियमों के खिलाफ की गई है।

इसके बावजूद प्रधान सचिव (सेवा) अनिंदो मजूमदार ने एलजी के आदेश पर शकुंतला की नियुक्ति का आदेश पत्र जारी कर दिया। इससे नाराज मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधान सचिव (सेवा) अनिंदो मजूमदार को ही उनके पद से ‌हटा दिया।

एलजी ने इस मामले में भी हस्तक्षेप किया और मजूमदार के ट्रांसफर को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।

17 मई: केजरीवाल ने सार्वजनिक मंच से लगाया आरोप

5 dates that provoked fight between kejriwal and najeeb jung in delhi

गैमलिन की नियुक्ति और मजूमदार के ट्रांसफर पर रोक से बौखलाए सीएम केजरीवाल ने रविवार को ऑटो संवाद में दिल्ली के ऑटो वालों को संबोधित करते हुए शकुंतला पर गंभीर आरोप लगाए।

केजरीवाल ने कहा कि शकुंतला रिलायंस की दो बिजली कंपनियों का पक्ष ले रही थीं। वह इन दोनों कंपनियों को 11000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाना चाहती थीं।

इसके साथ ही केजरीवाल ने केद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली सरकार के कामकाज में टांग अड़ाने की कोशिश कर रही है।

18 मई: केजरीवाल को चिट्ठी लिख जताया गुस्सा

5 dates that provoked fight between kejriwal and najeeb jung in delhi

इस बीच दिल्ली सरकार ने शकुंतला गैमलिन की नियुक्ति का आदेश जारी करने वाले सचिव अनिंदो मजूमदार की जगह राजेंद्र कुमार को प्रधान सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

मजूमदार अपने ऑफिस में प्रवेश न कर सकें इसलिए सरकार ने सचिवालय के उस कार्यलय पर ताला जड़वा दिया जिसमें मजूमदार बैठते थे।

इस बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलजी को पत्र लिख कर कहा कि नजीब जंग का फैसला संविधान के खिलाफ है।

19 मई: केजरीवाल से पहले जंग पहले राष्ट्रपति के पास

5 dates that provoked fight between kejriwal and najeeb jung in delhi

इस बीच इस पूरे मामले पर अपनी आपत्ति जाहिर करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा। राष्ट्रपति ने केजरीवाल को 19 मई को मिलने के लिए बुलाया।

लेकिन इसी बीच खबर आई कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। मंगलवार को एलजी को मुख्यमंत्री केजरीवाल से पहले राष्ट्रपति से मिलने का समय मिल गया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले को राष्ट्रपति किस तरह से निपटाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed