फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5,838 cases settled in the first e-Lok Adalat

पहली ई-लोक अदालत में 5,838 मामलों का निपटारा

Mon, 10 Aug 2020 02:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Aug 2020 02:07 PM IST
सार

  • 77 बेंच ने मामलों के निपटारे से वसूले 46.28 करोड़ रुपये

विज्ञापन
5,838 cases settled in the first e-Lok Adalat
court

विस्तार

कोरोना की वजह से अन्य अदालतों की तर्ज पर दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएस) ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई शुरू कर दी है। ई-लोक अदालत के पहले दिन अदालतों ने 5,838 मामलों का निपटारा किया। डीएसएलएसए, पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ई-लोक अदालत में 8 हजार से ज्यादा मामलों को सुनवाई हुई। इन मामलों पर 77 बेंच ने सुनवाई की और अलग-अलग श्रेणी के तहत 5,838 मामलों को निपटारा कर दिया। इन मामलों के निपटारे से 46.28 करोड़ रुपये वसूले गए। 
विज्ञापन


इनमें 612 मामले मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से जुड़े थे, जिनमें हुए समझौते से 36.69 करोड़ रुपये वसूले गए। अन्य मामले नागरिक वसूली और विद्युत अधिनियम के थे। लोक अदालत की वर्चुअली सेरेमनी में  सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एन वी रमन, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हुए। इनके अलावा डीएसएलएसए के मेंबर सेक्रेटरी कंवलजीत अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस मौके पर जस्टिस पटेल ने अपने संबोधन में डीएसएलएसए के इस प्रयास की तारीफ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed