फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4th June is the coldest day in 13 years it will rain in Delhi Meteorological Department issued yellow alert fo

Weather Alert: 13 साल बाद चार जून सबसे ठंडा दर्ज, कल दिल्ली में बरसेंगे बदरा; मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

Thu, 04 Jul 2024 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jul 2024 10:08 PM IST
सार

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 13 साल बाद पहली बार चार जून सबसे ठंडा दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री कम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन
4th June is the coldest day in 13 years it will rain in Delhi Meteorological Department issued yellow alert fo
दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार को बीच-बीच में तेज हवा चलने से भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। सुबह शुरू हुई कई इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर चला, जोकि दोपहर बाद तक भी कुछ इलाकों में जारी रहा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 13 साल बाद पहली बार चार जून सबसे ठंडा दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री कम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह इस माह का सबसे कम अधिकतम व न्यूनतम तापमान है। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश आया नगर में रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के अनुमान जताया है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जबकि कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। कई दिनों से परेशान कर उमस गर्मी से राहत मिली। शाम को भी तेज हवाएं चली। वहीं, शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। रात के समय हवा में ठंडक महसूस की गई। नमी का स्तर 77 फीसदी रहा। उधर, शाम साढ़े पांच बजे तक आया नगर में 2.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, जाफरपुर में 1 एमएम, सफदरजंग में 0.6 एमएम, पीतमपुरा में 0.5, पालम व रिज में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

लोधी रोड में 31 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड में सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 31, पालम व रिज में 30.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संतोषजनक श्रेणी में पहुंची आबोहवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 61 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के नीचे दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 42 दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। नोएडा में एक्यूआई 48, गाजियाबाद में 46, ग्रेटर नोएडा में 64 व गुरुग्राम में 100 एक्यूआई रहा।

गुरुवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---31.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----24.8 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed