{"_id":"5ca8c7ffbdec2214154eb3c4","slug":"48-hours-before-voting-hotels-and-guest-houses-will-be-empty-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से 48 घंटे पहले होटल व गेस्ट हाउस होंगे खाली: सिटी मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से 48 घंटे पहले होटल व गेस्ट हाउस होंगे खाली: सिटी मजिस्ट्रेट
Sat, 06 Apr 2019 09:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मतदान से 48 घंटे पहले जिले के सभी होटल, गेस्ट हाउस, पीजी और रेस्टोरेंट आदि को खाली कराना होगा। इसके लिए संबंधित थाने में एक लिखित में सूचना देनी होगी। साथ ही कोई भी राजनीतिक गतिविधि नहीं होगी। निर्देशों के उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज कर संस्था का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कई राजनीतिक पार्टियों ने कुछ लोगों को प्रचार-प्रसार के लिए जिले में बुला रखा है। ऐसे 38 बड़े होटल और गेस्ट हाउसों को नोटिस भेजा गया है। जबकि 246 गेस्ट हाउस, पीजी और होटल को अलग से नोटिस जारी कर कहा गया है कि मतदान से 48 घंटे पूर्व राजनीतिक क्रियाकलाप करने वाले लोगों को चेकआउट के निर्देश दें दे। साथ ही प्रतिष्ठान मालिक को लिखित में एक हलफनामा भी देना होगा कि उनके यहां पर कोई राजनीतिक गतिविधि से जुड़ा व्यक्ति नहीं है। इसके बाद भी ऐसा पाया जाता है तो संबंधित होटल-गेस्टहाउस आदि के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ऐसी चेतावनी दी गई है। होटल, गेस्टहाउस और पीजी आदि में कुल 284 संस्थाओं को नोटिस जारी कर दिया गया है कि 48 घंटे पहले ऐसे लोगों से चेकआउट कराकर सूचना दे दी जाए।
विज्ञापन
- शैलेंद्र कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा