फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4669 new recruitments in delhi police from gujarat

4,669 नई भर्तियों के लिए पहली बार गुजरात जाएगी दिल्ली पुलिस

Thu, 29 Sep 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
4669 new recruitments in delhi police from gujarat
Delhi Police

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जब 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे तब इन बातों का कयास लगाया जा रहा था कि अब पीएमओ में तो ढोकला और खमन परोसे जाएंगे और सभी गुजराती में बात करेंगे।

विज्ञापन


अचानक से ऐसी ही बातें अब दिल्ली की सड़कों के लिए भी हो रही हैं कि 2017 से तो दिल्ली की सड़कों पर गुजराती ही सुनाई देगी। ऐसा कयास इसलिए लगाया जा रहा है ‌क्योंकि टाइम्स ऑफ इंड‌िया की एक खबर के अनुसार दिल्ली पुलिस गुजरात से 4,669 कांस्टेबलों की भर्ती करने वाली है। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर(प्रशासन) आरजे सवानी जो बतौर नोडल अफसर भर्ती अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं का कहना है कि उन्हें जो आवेदन गुजरात समेत दमन दीव और दादर व नगर हवेली से मिले हैं वो सभी इस पद के लायक हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में होंगे टेस्ट

4669 new recruitments in delhi police from gujarat
delhi police - फोटो : अमर उजाला

आरजे सवानी ने आगे बताया कि इस पद के लिए शारी‌र‌िक परीक्षा शाहीबाग के पुलिस स्टेडियम में लिया जाएगा, वहीं मार्च 2017 में ऑनलाइन लिखित परीक्षा भी होगी, जो अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और कच्छ-भुज में आयोजित होगी।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी सुवाशीष चौधरी ने बताया कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है, जिसमें पूरे देश से भर्ती होती है। पहली बार हम गुजरात में ये भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस, 3,115 पुरुषों (आयु 18-21), 1,554 महिलाओं (आयु 18-25) की भर्ती कर रही है जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास की है। एससी/एसटी के लिए आयु में पांच साल की छूट है वहीं ओबीसी के लिए यह तीन साल है। पुरुषों का वजन 50 किलो से कम नहीं होना चाहिए वहीं महिलाओं के लिए यह 40 किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed