फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   461 new patients of corona were found and two died In last 24 hours in Delhi

दिल्ली में डराने लगा कोरोना: 461 नए मामले मिले, दो की मौत, ढाई महीने बाद संक्रमण दर बढ़ाकर हुई 5.33 फीसदी

Sat, 16 Apr 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Apr 2022 11:01 PM IST
सार

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 461 नए मामले मिले हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। ढाई महीने बाद संक्रमण दर बढ़ी है। संक्रमण की दर 5.33 फीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले 25 फरवरी को 460 नए मामले मिले थे व 15 मार्च को दो मरीजों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
461 new patients of corona were found and two died In last 24 hours in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Wildlife SOS

विस्तार

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण दर में उछाल आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए 8646 टेस्ट में 461 नए मामले मिले हैं व संक्रमण दर पांच फीसदी के आंकड़े को पार करते हुए 5.33 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 25 फरवरी को 460 नए मामले मिले थे व एक फरवरी को 5.1 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई थी और 15 मार्च को दो मरीजों की मौत हुई थी।

विज्ञापन

 
11 मरीज आईसीयू में और आठ ऑक्जीसन सपोर्ट पर
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना को लेकर अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शनिवार तक अस्पतालों में 59 मरीज भर्ती थे, जबकि एक दिन पहले मरीजों की संख्या 52 थी। हालांकि राहत की बात यह है कि 269 लोगों ने कोरोना को हराया है। होम आइसोलेशन में 772 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके अलावा आईसीयू में 11, ऑक्सीजन सपोर्ट पर आठ व वेंटीलेटर पर कोई मरीज नहीं है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का है यह कहना
विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6638 आरटीपीसीआर व 2008 रैपिड टेस्ट हुए हैं। साथ ही 9508 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इसमें से 1724 लोगों ने पहली व 2534 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। 15 से 17 वर्ष के आयु के 673 बच्चों ने खुराक ली है। वहीं, एहतियाती खुराक के तौर पर 5250 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1262 व कंटेनमेंट जोन की संख्या 652 है। बीते 24 घंटे में 276 लोगों ने कोविड हेल्पलाइन नंबर पर व 1226 लोगों ने एंबुलेंस पर कॉल किया है। राहत की बात यह भी है कि कोविड केयर केंद्र व कोविड स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अभी भी मरीजों की संख्या शून्य है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि लापरवाही के कारण नए मामलों में उछाल आ रहा है। ऐसे में कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed