{"_id":"62cb01c1da65cb04c907e9b4","slug":"433-new-corona-cases-found-in-delhi-two-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में दो मरीजों ने तोड़ा दम, 549 ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में दो मरीजों ने तोड़ा दम, 549 ने जीती कोरोना से जंग
Sun, 10 Jul 2022 10:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:13 PM IST
सार
बीते 24 घंटे में 41102 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 2637 लोगों ने पहली, 7058 लोगों ने ने दूसरी व 31407 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 433 नए मामले मिले हैं व दो मौतें दर्ज हुई हैं। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.96 फीसदी पर है। राहत की बात यह है कि 549 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 14623 टेस्ट किए हैं। होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या 1598 है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 142 है। इसमें से आईसीयू में 44, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 41 व वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 41102 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 2637 लोगों ने पहली, 7058 लोगों ने ने दूसरी व 31407 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2146 व कंटेनमेंट जोन 291 हैं।
विज्ञापन