फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   41.8 degree temperature feels like 48 degrees Delhi is facing extreme heat in May

हाय गर्मी...: 41.8 तापमान में महसूस हो रही 48 डिग्री, मई में प्रचंड गर्मी कर रही दिल्ली को परेशान

Tue, 20 May 2025 11:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 20 May 2025 11:16 PM IST
सार


बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है, जो धूल भरी हवाओं के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
41.8 degree temperature feels like 48 degrees Delhi is facing extreme heat in May
दिल्ली में गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को हीट इंडेक्स 48 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी और नमी के एक साथ मिलकर हीट इंडेक्स बनता है। हालांकि, तापमान इससे काफी कम रहा, लेकिन लोगों को 48 डिग्री की गर्मी जैसी असहजता महसूस हुई। दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी परेशान कर रही है। सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हुई। मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने से एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम व रात के समय भी लोग पसीने से तरबतर दिखे। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 70 फीसदी रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, मई के मौसम में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार से देखने को मिलेगा। एनसीआर में अगले एक सप्ताह तक हर रोज बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते हाल फिलहाल लू चलने की तो कोई संभावना नहीं है, तापमान भी 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 मई तक बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। पारा गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है, जो धूल भरी हवाओं के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

पालम में सबसे अधिक तापमान रहा

पालम में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 42.2, रिज में 41.7 और लोधी रोड में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 27.6, आया नगर में 28.0, और पालम में 27.0 डिग्री दर्ज हुआ।

यह होता है हीट इंडेक्स
हीट इंडेक्स का कॉन्सेप्ट पहली बार 1979 में रॉबर्ट जी स्टेडमैन ने विकसित किया था। एक्सपर्ट के अनुसार बढ़े तापमान के साथ ही नमी भी इंसान के शरीर पर असर डालती है। जब तापमान बढ़ना शुरू होता है, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालता है। वहीं, जब वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होती है तो पसीना सूख नहीं पाता। इससे शरीर ठंडा नहीं रह पाता और गर्मी ज्यादा लगती है।

नमी भरी गर्मी में क्या बरतें सावधानी
-नमी भरी गर्मी में पसीने अधिक बहते हैं। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। चक्कर आना, थकान आने की समस्या से बचने के लिए पानी पीते रहें। ओरएस भी पी सकते हैं।
-इस मौसम में पाचन संबंधी दिक्कतें आती हैं। बाहर का खाने से बचें। कम मसाले वाला खाएं।
-त्वचा की बीमारी होने की आशंका अधिक रहती है। साफ-सफाई का खास खयाल रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed