{"_id":"5fbaf63537668d5db546c513","slug":"400-people-called-in-mehndi-case-on-groom-s-father-and-tent-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग में भंगः मेहंदी में 400 लोगों को बुलाया, दूल्हे के पिता और टेंट मालिक पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग में भंगः मेहंदी में 400 लोगों को बुलाया, दूल्हे के पिता और टेंट मालिक पर केस
Mon, 23 Nov 2020 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी इलाके में कोविड दिशानिर्देश का उल्लंघन कर मेहंदी समारोह आयोजित करने पर दूल्हे के पिता और टेंट हाउस मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। समारोह में करीब 400 लोग मौजूद थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात मंगोलपुरी थाने में तैनात एसआई सतीश कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। वे पीतमपुरा रोड संख्या-42 पर लगे एक विशालकाय टेंट में पहुंचे जिस पर जगदंबा टेंट हाउस लिखा हुआ था। मौके पर टैंक रोड निवासी दीपक कुमार के बेटे की शादी से पहले मेहंदी का समारोह चल रहा था। समारोह में करीब 400 लोग मौजूद थे जिसमें कई लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था। समारोह में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को वहां टेंट मालिक नवीन मिला जिससे पुलिस ने समारोह के आयोजन के कागजात मांगे। नवीन पुलिस को कोई कागजात नहीं दिखा पाया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि डीडीए ने 18 और 19 नवंबर को वहां समारोह आयोजित करने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन
लेकिन 20 नवंबर की कोई बुकिंग नहीं थी। टेंट मालिक बिना किसी इजाजत के यहां समारोह का आयोजन करा रहा था। शनिवार को पुलिस ने डीडीए के अधिकारी की शिकायत पर नवीन और दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।