Delhi: फ्लाइट टिकट, वीजा पर छूट का झांसा देकर 40 लाख ठगे, जालसाज गोवा के मडगांव से गिरफ्तार
आरोपी अब तक लोगों से 40 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी को सट्टेबाजी की लत है और वह आईपीएल और कैसिनो में सट्टा लगाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने फ्लाइट टिकट और वीजा पर भारी छूट का मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने वाले जालसाज को गोवा के मडगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक लोगों से 40 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी को सट्टेबाजी की लत है और वह आईपीएल और कैसिनो में सट्टा लगाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मार्ट फोन, क्रेडिट कार्ड, दो डेबिट कार्ड, दो सिम गार्ड और एक चेकबुक बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सात जनवरी को अंकुर राणा ने बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि फ्लाइट टिकट की तलाश के दौरान वह कमल सिंह नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने उसे ट्रेवल एजेंसी में काम करने वाला बताया था। उसने फ्लाइट टिकट और वीजा पर भारी छूट दिलाने का झांसा देकर उससे 4.82 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक रमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की फोन कॉल डिटेल और जिस बैंक में पैसे का लेन-देन हुआ था उस खाते की जांच की। पुलिस ने लाभार्थी के पेटीएम खाते की जानकारी मंगाकर उसकी जांच पड़ताल की, जिससे पता चला कि पैसे फेडरल बैंक के खाते में गए हैं। यह खाता कमल के नाम पर पंजीकृत है। बैंक खाते को कमल पंजीकृत मोबाइल नंबर से संचालित कर रहा है। तकनीकी जांच से कमल की लोकेशन गोवा में आ रही थी।