फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   40 arrested for spreading rumors of violence in delhi

हिंसा की अफवाह फैलाने में 40 गिरफ्तार, चंद घंटों में की गईं 1880 पीसीआर कॉल

Tue, 03 Mar 2020 06:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 06:49 AM IST
सार

- चंद घंटों में हिंसा की झूठी 1880 पीसीआर कॉल आईं, पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले 40 लोगों को किया गिरफ्तार 
- अचानक मची भगदड़, बंद हो गए बाजार, लोगों ने खुद को घरों में किया कैद, आम आदमी ही नहीं पुलिस भी हुई परेशान
- संयुक्त आयुक्त स्तर तक के अधिकारी खुद सड़कों पर उतर लाउड स्पीकर से लोगों को बताई हिंसा नहीं होने की बात 
 

विज्ञापन
40 arrested for spreading rumors of violence in delhi
लोगों को शांत कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रविवार को हिंसा की ऐसी झूठी खबर उड़ी कि आम लोगों के अलावा पुलिस के भी होश उड़ गए। अचानक सड़कों पर भगदड़ मच गई। सड़कें खाली हो गईं। चंद घंटों में हिंसा की झूठी 1880 पीसीआर कॉल आईं। हालांकि यह ध्यान देने वाली बात है कि हिंसाग्रस्त रहे उत्तरपूर्वी जिले से महज पुलिस को महज दो कॉल मिलीं जबकि पश्चिमी दिल्ली में यह आंकड़ा 481 रहा। इससे हालात ऐसे खराब हुए कि खुद संयुक्त स्तर के अधिकारियों को सड़कों पर उतरकर लोगों को समझाना पड़ा। पुलिस लगातार लाउड स्पीकर से ऐलान कर आम लोगों को हिंसा की झूठी खबर होने की बात करती रही। 

विज्ञापन


पुलिस ने मीडिया व सोशल मीडिया से मैसेज देकर झूठी खबर फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए कहा। पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाकर शांति भंग करने के आरोप में कुल 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सोशल मीडिया से और लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने की बात कर रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम जिले से 30, पूर्वी दिल्ली से 6, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दो, शाहदरा से 4, मध्य जिला से 35, उत्तरी जिला से 6, उत्तर-पश्चिम से 54, उत्तरी-बाहरी से 22, रोहिणी से 122, दक्षिण दिल्ली से 127, दक्षिण-पूर्व से 413, पश्चिम दिल्ली से 481, बाहरी दिल्ली से 222 और द्वारका से 310 पीसीआर कॉल आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले से 21 लोग, रोहिणी से एक और दक्षिण जिले से 18 लोगों को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। हालांकि जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने की वजह से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। आगे भी जो लोग इस तरह की अफवाहें फैलाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed