दिल्ली में 4 साल की मासूम के साथ किरायेदार ने किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर इलाके में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बिल्डिंग में परिवार के साथ किराए पर रहने वाले लड़के ने मासूम को हवस का शिकार बनाया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
मासूम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। जबकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम के साथ छेड़छाड़ हुई है। फिलहाल पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी बालिग है या नाबालिग इसकी भी जांच की जा रही है।
बता दें कि मासूम परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। बिल्डिंग में आरोपी का भी परिवार रहता है। बुधवार को मासूम घर पर अकेली थी। परिवार के बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे।
इसी बीच आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम की मां इस बीच घर पहुंच गई। मासूम चिल्लाने लगी तो मां फौरन आरोपी के कमरे की ओर भागी। लेकिन वह मौके से फरार हो गया।