{"_id":"5989dd1e4f1c1bbb1a8b46c8","slug":"4-month-old-pakistani-baby-boy-saved-by-noida-doctors-dies-due-to-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल की बीमारी को दी मात पर डायरिया से हार गया पाकिस्तान का रोहान, नोएडा में हुई थी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल की बीमारी को दी मात पर डायरिया से हार गया पाकिस्तान का रोहान, नोएडा में हुई थी सर्जरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
rohan
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के चार महीने के रोहान ने दिल की बीमारी को तो मात दे दी थी, लेकिन डायरिया से जिंदगी हार गया। उसकी मौत की खबर से भारत के लोग भी दुखी हैं। बच्चे के पिता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
पिता ने भावुक होते हुए लिखा है कि बच्चे ने दिल की बीमारी को तो मात दे दी, लेकिन डायरिया ने कब्र में सुला दिया। उसके दिल का ऑपरेशन नोएडा के जेपी अस्पताल में हुआ था। जेपी अस्पताल प्रशासन ने भी बच्चे के परिवार से संपर्क किया है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान के चार महीने के रोहान के दिल के छेद का नोएडा के अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ था। भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद के चलते बच्चे के पिता को भारत आकर इलाज कराने के लिए मेडिकल वीजा नहीं मिल पा रहा था, लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से मेडिकल वीजा मिल गया था।
विज्ञापन
चार महीने के रोहान के दिल में कई छेद थे। उसकी परमॉनरी आर्टरी भी उल्टी थी, जिसकी वजह से उसके शरीर में बिना ऑक्सीजन वाला खून प्रवाहित हो रहा था।
इस वजह से उसका शरीर नीला पड़ रहा था। इस सर्जरी को करने में 5 घंटे का समय लगा। जिस वक्त रोहान के पिता नोएडा पहुंचे, तो उन्होंने कहा था कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्हें खूब प्यार मिला है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे। खुशी-खुशी बच्चे को लेकर पाक चले गए थे, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रह पाई।