फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 died and 5 injured in car accident delhi.

दिल्लीः दर्दनाक हादसे में पूरा परिवार तबाह

Mon, 01 Dec 2014 01:41 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
4 died and 5 injured in car accident delhi.

दिल्ली के कंझावाला इलाके में एक दर्दनाक कार हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार कंझावाला इलाके के जौनी गांव के पास हुआ। मामले की जानकारी पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आउटर दिल्ली के कंझावला थाना इलाके में ही घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मताबिक यह हादसा सोमवार सुबह लगभग सवा सात बजे हुआ। जब तेज स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी घायल लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार कार में नौ लोग सवार थे। सभी घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पति-पत्नी इनका बेटा और भाई शामिल है। इनकी पहचान सोनू (30), संजीता (26) अभिषेक (5) और संजय (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी का दर्शन कर लौट रह था परिवार

4 died and 5 injured in car accident delhi.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा के गुड़गांव से सटे सोनीपत के रहने वाले है। सोनीपत के खरखोदा इलाके के दो भाइयों का परिवार राजस्‍थान के सालासार बालाजी महाराज का दर्शन करने गया था।

सोमवार को परिवार के लोग नौ लोग एक स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहे थे। लेकिन रास्ते वे कार दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के वक्त कार परिवार का ही एक सदस्य चला रहा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परचखे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया, जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई। घर में हादसे की जानकारी पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed