CUET UG 2024: देशभर में सबसे अधिक यूपी से 99717 छात्रों ने किया पंजीकरण, दिल्ली दूसरे नंबर पर
एनटीए की स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए 11 मार्च से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार 4.62 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया है। 179 विश्वविद्यालय, आईआईटी सीयूईटी पीजी 2024 की मेरिट से पीजी प्रोग्राम में सीट देंगे। डेटशीट इसी हफ्ते जारी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी 2024 के लिए रिकार्ड 4.62 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया है। इसमें से सबसे अधिक 99717 छात्र उत्तर प्रदेश से हैं। जबकि दूसरे स्थान पर दिल्ली से 65275 छात्रों ने पंजीकरण किया है।
खास बात यह है कि 179 विश्वविद्यालयों ने स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला सीयूईटी पीजी 2024 की मेरिट से देने का फैसला लिया है। इसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जेएनयू, डीयू, बीएचयू जैसे बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय भी हैं, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम शामिल नहीं है।
एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सीयूईटी पीजी 2024 के लिए देशभर से 4 लाख 62हजार 725 छात्रों ने पंजीकरण किया है। इसमें से 462587 यूनिक नंबर हैं। सीयूईटी पीजी 2024 की परीक्षा 11 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। इसी हफ़ते डेटशीट जारी हो जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी।
दिल्ली दूसरे नंबर पर
सीयूईटी पीजी 2024 के पंजीकरण में दूसरे नंबर पर दिल्ली से 65275 छात्र शामिल हैं। जबकि तीसरे नंबर पर केरल के 30462 छात्र, बिहार से 28181,मध्य प्रदेश से 19799,हरियाणा से 18420,झारखंड से 16122,राजस्थान से 14514, जम्मू-कश्मीर 9982,उत्तराखंड 7984,छत्तीसगढ़ से 6875,हिमाचल प्रदेश से 5032 तो लक्षद्वीप से 40 छात्रों ने आवदेन किया है।
डीयू, जामिया, बीएचयू समेत 179 विवि देंगे दाखिला
सीयूईटी पीजी 2024 की मेरिट से कुल 179 विश्वविद्यालयों ने पीजी प्रोग्राम में सीट देने की घोषणा की है। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय वर्ग में 51 तो स्टेट विश्वविद्यालय में 41, डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी में 13 और 74 प्राइवेट यूनिवर्सिटी शामिल है।
दिल्ली विश्वविद्यालय,बीएचयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जेएनयू, असम यूनिवर्सिटी, अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट,अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेज, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय सेटेलाइट सेंटर अमेठी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा,राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू,कश्मीर, पंजाब,डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, डीटीयू, दिल्ली फॉर्मास्यूटिकल साइंसेस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी,आईआईआईटी लखनऊ,बाबा गुलाम शाह बादशाह श्रीगनर, क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ श्रीनगर दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी,आईपीयू, नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, श्रीलाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी समेत अन्य सीयूईटी पीजी 2024 की मेरिट से दाखिला देंगे।