फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4.5 lakh looted from cold drink distributor.

कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर से 4.5 लाख लूटे

Mon, 17 Nov 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Mon, 17 Nov 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
4.5 lakh looted from cold drink distributor.
सेक्टर-3 में शनिवार शाम दो हथियारबंद बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस में घुसकर साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। डिस्ट्रीब्यूटर पुलिस को कॉल न कर सके इसके चलते बदमाश उनके तीन मोबाइल भी लूट ले गए।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-9 स्थित विनायक अपार्टमेंट निवासी शिवशंकर सिंह वैशाली सेक्टर-3 में कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटरशिप चलाते हैं। शनिवार रात करीब 8 बजे वह दोस्त प्रमोद के साथ ऑफिस में बैठे थे।
विज्ञापन


इस दौरान दो युवक ऑफिस में आए और कहा कि त्यागी जी ने भेजा है रुपये दे दो। शिवशंकर उनसे कुछ कहते इससे पहले ही एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और धमकाकर रुपयों से भरा बैग और दोनों मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद शिव शंकर ने प्रमोद के फोन से पुलिस को सूचना दी। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि शुरूआती जांच में घटना में किसी जानकर का हाथ लग रहा है। जिसे पता था कि ऑफिस में कैश है।


बदमाशों को पता था डिस्ट्रीब्यूटर के पास हैं 3 मोबाइल
बदमाशों को पता था कि डिस्ट्रीब्यूटर के पास तीन मोबाइल हैं। उन्होंने तमंचा तानते ही डिस्ट्रीब्यूटर से तीनों मोबाइल उनके हवाले करने को कहा।

साथ ही धमकी दी कि अगर दोनों में से किसी ने भी शोर मचाया तो गोली मर देंगे। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों ने ऑफिस के पास ही बाइक खड़ी की थी।

कैसे पता चला कि ज्यादा है कैश
शिवशंकर ने बताया की आमतौर पर शाम के समय उनके पास एक से डेढ़ लाख कैश रहता है। मगर बदमाशों ने शनिवार को ही वारदात को अंजाम दिया। उन्हें पता था कि आज अधिक कैश ऑफिस में है।

एसओ ने बताया कि ऑफिस में 10 लड़के काम करते हैं। सभी से पूछताछ जारी है। ऑफिस का मैनेजर दिवाली के बाद से छुट्टी पर है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed