{"_id":"69a5ebe6af257b296106e11f","slug":"39-dengue-cases-eight-malaria-cases-and-one-chikungunya-case-reported-in-delhi-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: दिल्ली में डेंगू के 39, मलेरिया के आठ और चिकनगुनिया का एक मामला आया सामने, नगर निगम सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: दिल्ली में डेंगू के 39, मलेरिया के आठ और चिकनगुनिया का एक मामला आया सामने, नगर निगम सतर्क
Tue, 03 Mar 2026 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:28 AM IST
सार
एमसीडी ने एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच मच्छर प्रजनन रोकथाम के लिए निरीक्षण के दौरान 2,179 घरों में लार्वा पमिला और 4,443 घरों में स्प्रे कराया था।
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी के जनस्वास्थ्य विभाग की एंटी मलेरिया ऑपरेशंस इकाई की 28 फरवरी की साप्ताहिक रिपोर्ट में सामाने आया है कि इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 39, मलेरिया के आठ और चिकनगुनिया का एक मामला दर्ज हुआ है। हालांकि, तीनों बीमारियों से अब तक कोई मौत नहीं हुई है। 2025 में इसी अवधि में डेंगू के 69 और मलेरिया के आठ मामले सामने आए थे, जबकि 2024 में डेंगू के 81 और मलेरिया के 15 मामलों दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
जोनवार आंकड़ों के अनुसार, मलेरिया के आठ मामलों में से पांच वेस्ट जोन में आए है, जबकि एक-एक मामला सेंट्रल और सिटी एसपी जोन में दर्ज हुआ। डेंगू के 39 मामलों में वेस्ट जोन में छह, सेंट्रल में पांच, सिविल लाइंस में तीन और नजफगढ़ में तीन मामले सामने आए, जबकि अन्य जोनों में छिटपुट केस दर्ज हुए।
विज्ञापन
एमसीडी ने एक जनवरी से 28 फरवरी के बीच मच्छर प्रजनन रोकथाम के लिए निरीक्षण के दौरान 2,179 घरों में लार्वा पमिला और 4,443 घरों में स्प्रे कराया था। लापरवाही बरतने पर 2,669 कानूनी नोटिस जारी किए गए और 254 अभियोजन दायर किए गए। इसके अलावा 16,200 स्थानों पर गैंबूसिया मछलियां छोड़ी गईं, जो मच्छरों के लार्वा को नष्ट करती हैं।
विज्ञापन