फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   39 coins and 37 magnet pieces found in 26 year old youth stomach

Delhi: 26 साल के युवक के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े, पेट में दर्द के बाद लाया गया था अस्पताल

Mon, 26 Feb 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 26 Feb 2024 09:48 PM IST
सार

मरीज ने शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए इन 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निगल लिए। मरीज के रिश्तेदारों ने बताया कि वह मानसिक रोगी है और उसे सिक्के खाने की आदत है। 

विज्ञापन
39 coins and 37 magnet pieces found in 26 year old youth stomach
युवक के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने 26 साल के युवक के पेट से 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निकाले हैं। मरीज इन्हें लंबे समय से निगल रहा है। जब पेट में तेज दर्द महसूस हुआ तो इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान पेट में कुछ अजीब सी वस्तु दिखाई दी। काफी जांच करने के बाद सिक्के और चुंबक का पता चला।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मरीज ने शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए इन 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निगल लिए। मरीज के रिश्तेदारों ने बताया कि वह मानसिक रोगी है और उसे सिक्के खाने की आदत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर तरुण मित्तल ने बताया कि एक्सरे में सिक्के जैसी चीजें दिखी। इसके बाद मरीज के पेट का सीटी स्कैन किया गया। इसमें सिक्कों और चुंबक के कारण आंत में रुकावट दिखी। यह देख डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। सर्जरी के दौरान चुंबक और सिक्के छोटी आंत में दो अलग-अलग लूपों में मिले। 

विज्ञापन

चुंबकीय प्रभाव ने दो लूपों को एक साथ खींच लिया और इसे नष्ट कर दिया। जब पेट की जांच की गई तो बड़ी संख्या में सिक्के और चुंबक मिले। डॉक्टरों ने सर्जरी कर मरीज का पेट खोला और सारे सिक्के निकाले। इन सिक्कों में एक रुपये, दो रुपये और पांच रुपये के कुल 39 सिक्के मिले। इसके अलावा 37 चुंबक भी सर्जरी कर बाहर निकाला गया। मरीज को इलाज के सात दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed