फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   38 crore rs Gold bricks caught on highway at Modinagar

हाइवे पर पकड़ीं 38 करोड़ की सोने की ईंटें, जब्त

Sat, 23 Mar 2019 04:14 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Mar 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
38 crore rs Gold bricks caught on highway at Modinagar
जांच करती पुलिस।

दिल्ली-मेरठ हाइवे पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान सिक्योरिटी वैन में करीब 109 किलो सोना (कीमत 38 करोड़ रुपये) पकड़ा गया। आयकर विभाग की टीम ने पर्याप्त कागजात न दिखा पाने के कारण सोने को जब्त कर लिया। सोना दिल्ली हवाई अड्डे से हरिद्वार की आभूषण निर्माता कंपनी कुंदन केयर की रिफाइनरी में जा रहा था। सोना ब्राजील और बोलविया देश से आयात किया गया था। घंटों चली जांच में कंपनी सोना आयात करने के पूरे कागजात मुहैया नहीं करा पाई। पुलिस ने सोना मेरठ की आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया।

विज्ञापन


सुबह रेलवे रोड पर चेकिंग के लिए पुलिस ने सिक्योरिटी वैन को रोका। तलाशी में करीब 109 किलो वजनी सोने की ईंटें बरामद हुई। आचार संहिता लगने के कारण पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ केपी मिश्रा, एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन थाने पहुंचे और वैन सवार लोगों से बात की। आयकर विभाग मेरठ के डिप्टी कमिश्नर योगेश नैयर के नेतृत्व में टीम मोदीनगर आई और संबंधित कागजों की जांच की।
विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सोना हरिद्वार की आभूषण निर्माता कंपनी कुंदन केयर ने दक्षिणी अमेरिकी देश बोलविया और ब्राजील से आयात किया है। सोने को दिल्ली की सिक्योरिटी कंपनी ब्रिंक्स की सिक्योरिटी वैन द्वारा हरिद्वार ले जाया जा रहा था। कंपनी के कैशियर विजयपाल के अलावा दो गार्ड व एक चालक वैन में थे। सोने का वजन कागजों में दर्ज मात्रा के बराबर ही मिला। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम को कुछ खामियां मिली हैं। इसलिए सोना जब्त कर जांच के लिए मेरठ भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार विभाग की ही क्लीयरेंस : फर्म निदेशक
कुंदन केयर के निदेशक दीपक गुप्ता का कहना है कि स्थानीय पुलिस, जीएसटी, डीआरआई, केंद्रीय माप तोल विभाग की तरफ से क्लीयरेंस मिला है। चारो विभागों ने माना है कि सोना दिल्ली एयरपोर्ट से हरिद्वार के लिए सभी प्रमाणित दस्तावेजों के साथ ले जाया जा रहा था। लेकिन आयकर विभाग ने सोना सीज कर दिया है। विभाग ने यह जानकारी नहीं दी है कि सोना किस कारण सीज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed