फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   37 lakh loot in flipkart godown in delhi

फ्लिपकार्ट के गोदाम में 37 लाख की लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाया

Tue, 27 Jun 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Jun 2017 09:31 AM IST
सार


झिलमिल कॉलोनी की घटना, चार बदमाशों ने की वारदात

, गार्ड के सिर पर पिस्टल के बट से हमला
जख्मी गार्ड को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।

विज्ञापन
37 lakh loot in flipkart godown in delhi

विस्तार

झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम पर चार बदमाशों ने रविवार रात को धावा बोलकर 37 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने छह कर्मचारियों को बंधक बना लिया और विरोध करने पर गार्ड के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर उसे जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने जख्मी गार्ड को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कर्मचारियों के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम है।
विज्ञापन


इंस्टाकार्ट फिल्पकार्ट की सहायक कंपनी है। रविवार रात करीब पौने नौ बजे गोदाम में विजय शर्मा, नरेंद्र चौहान, दिनकर, नितिन और रामू कुशवाहा सहित छह कर्मचारी थे, जबकि गेट पर सुरक्षा गार्ड नवीन था। इसी दौरान चार बदमाश जबरन गोदाम में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पिस्टल के बट से उसके सिर पर वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर बदमाश लूटपाट करने लगे। बदमाश लॉकर खोलकर उसमें रखे रुपयों को बैग में भरकर ले गए। भागने के दौरान बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी ले गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नवीन को अस्पताल में भर्ती कराया। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दो बदमाश हेलमेट पहने थे, जबकि दो बदमाशों ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था।


कर्मचारियों के मुताबिक, दस मिनट में बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस गोदाम के आसपास की फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed