फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   35 crore rupees jewels stolen from showrooms of PC Jewellers in gurugram

पीसी ज्वेलर्स के शोरूम से 35 करोड़ के गहने चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

Tue, 11 Dec 2018 04:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Dec 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
35 crore rupees jewels stolen from showrooms of PC Jewellers in gurugram
पीसी ज्वेलर्स शोरूम - फोटो : अमर उजाला

राजीव नगर में पुरानी दिल्ली रोड स्थित पीसी ज्वेलर्स के शोरूम के स्ट्रांग रूम की छत काटकर चोर 35 करोड़ रुपये का सोना, हीरे व कीमती पत्थर चुरा लिए गए।  रविवार देर रात चोर छत के रास्ते होते हुए शो रूम में पहुंचे। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।

विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह शोरूम में कर्मचारियों ने स्ट्रांग रूम का दरवाजा खोला। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक पुलिस गहनों की सूची बनाने में जुटी हुई थी। प्रबंधन का दावा है कि करीब 35 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजीव नगर में पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित चार मंजिला इमारत में पीसी ज्वेलर्स का शोरूम है। रोज की तरह रविवार रात भी शोरूम निर्धारित समय पर बंद किया गया था। देर रात चोर शोरूम के पीछे के रास्ते छप पर चढ़े और वहां खुले दरवाजे से शोरूम के अंदर प्रवेश किया। सबसे पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े। इसके बाद भूतल पर बने स्ट्रांग रूम की छत को ड्रिल से काटा और उसके अंदर घुसे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) शमशेर सिंह ने बताया कि छत से नीचे आने वाली सीढ़ी स्ट्रांग रूम की छत पर खत्म होती है। यहीं से चोरों ने छत का एक हिस्सा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed