{"_id":"65edb888d746222cf608191b","slug":"32-trains-affected-due-to-farmers-rail-roko-movement-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-42125-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: किसानों के रेल रोको आंदोलन\nके चलते 32 ट्रेनों पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते 32 ट्रेनों पर असर
विज्ञापन
कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले गए
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रविवार को पंजाब में रेल रोको आंदोलन किया। किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने के कारण करीब 32 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कई ट्रेनों को शॉर्ट और डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में रविवार को किसान संगठन विभिन्न जगहों पर रेल ट्रैक पर बैठ गए। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते 13 ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया। अन्य ट्रेनों को गंतव्य से पहले तक ही चलाया गया। कई ट्रेनों को डायवर्ट कर गंतव्य तक ले जाया गया। हालांकि इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
खुफिया विभाग को जानकारी मिली थी कि कुछ किसान संगठन रविवार को विभिन्न ट्रेनों में सवार होकर दिल्ली पहुंच सकते हैं। क्योंकि पिछले एक माह से किसान संगठन दिल्ली में प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं। लेकिन शंभू बॉर्डर पर ही किसानों को रोक दिया गया है। किसान संगठनों के ट्रेनों के जरिये नई दिल्ली पुरानी दिल्ली हजरत निजामुद्दीन समेत अन्य रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की पूर्व सूचना पर ही पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कारण इंतजाम कर दिए गए थे। हालांकि देर शाम तक कहीं पर भी दिल्ली में ट्रेन से किसानों के पहुंचने की सूचना नहीं आई।