{"_id":"5cedd99dbdec220775594ee2","slug":"31-lakh-worth-gold-recovered-from-igi-airport-dustbin-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट के कूड़ेदान से 31 लाख का सोना बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट के कूड़ेदान से 31 लाख का सोना बरामद
Wed, 29 May 2019 06:30 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 29 May 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर कूड़े से बरामद सोने के बिस्किट
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह कूड़ेदान में एक संदिग्ध पैकेट पड़ा देखकर हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी बम निरोधक दस्ता लेकर मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पैकेट को खोला गया तो उसमें सिगरेट के चार पैकेट निकले। उसे खोलने पर सोने के चार बिस्किट बरामद हुए।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि सोने का वजन करीब एक किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई। छानबीन के बाद सीआईएसएफ अधिकारियों ने बरामद बिस्किट कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिए। सीआईएसएफ अधिकारी एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि टर्मिनल-3 पर 27 नंबर बाथरूम के कूड़ेदान में कुछ संदिग्ध पैकेट पड़ा है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंच गई। स्कैनर मशीन ने पैकेट में कुछ संदिग्ध न होने की इशारा किया तो पैकेट को खोला गया। उसमें सिगरेट के चार पैकेट रखे थे। हर एक पैकेट में 250 ग्राम का एक सोने का बिस्किट रखा था। फौरन उसे कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की गई। जांच के दौरान सीआईएसएफ अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि कोई नागरिक विदेश से सोने के बिस्किट लेकर आया होगा। पकड़े जाने के डर से वह कूड़ेदान में डालकर चला गया।
विज्ञापन