फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 years after separation from wife man takes u-turn

30 साल पहले क्रूर बता लिया था तलाक और अब..

Mon, 17 Aug 2015 05:07 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
30 years after separation from wife man takes u-turn

30 साल से भी ज्यादा समय से जो दंपति अलग-अलग रह रहे थे उनके बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ है कि जिससे सभी आश्चर्य में है। पति को ना जाने 30 सालों बाद क्या हो गया है कि उसने अपनी पत्नी के अकाउंट में पैसे डलवाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


पति कुछ समय पहले ही आर्मी में मेजर पद से रिटायर हुआ है और वो अक्सर कहता रहता है कि मैं कभी नहीं हारा, और मैं न्यायालय में भी नहीं हारूंगा।

उनकी पत्नी जिसे उन्होंने 30 साल पहले छोड़ दिया था वो हक्की-बक्की रह गईं जब उनके 72 वर्षीय पूर्व पति ने उनके खाते में पैसे डालने शुरू किए। इसका कारण है कि कई सालों पहले पति ने उन्हें क्रूर बताकर उनसे तलाक ले लिया था।

विज्ञापन

पहले कहा था क्रूर

30 years after separation from wife man takes u-turn

इस दंपति के तलाक कारण बनी थी पति की वो दलील जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी वो काम नहीं करती जो वो सभी पत्नियां करती हैं जो अपने पति से प्यार करती हैं।

मेजर साहब का आरोप था कि उनकी पत्नी मांग में सिंदूर नहीं लगाती और माथे पर बिंदी भी नहीं लगाती। लेकिन हाल ही में पति ने कोर्ट में अपील की थी कि उनके तलाक को रद्द कर दिया जाए।

जज विपिन संघी ने दोनों पक्षों द्वारा अपील किए जाने के बाद उन्हें आपसी तौर पर सुलह करने का एक मौका दिया जाए। मेजर साहब कोर्ट की प्रोसिडिंग्स के लिए मुंबई से दिल्ली आए हैं वहीं उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ नोएडाम में रहती है।

30 साल बाद चाहता है ये सब

30 years after separation from wife man takes u-turn

कभी अपनी पत्नी को क्रूर कहकर तलाक लेने वाले पति का मन कैसे बदल गया ये तो नहीं पता पर अब वो अपने बीवी बच्चों के साथ रहना चाहता है। इसी कारण जिस बीवी से वो दशकों से अलग रह रहा था उसके खाते में उसने पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए।

यही नहीं वो कोर्ट की प्रोसिडिंग के लिए जब भी आता है अपने बच्चों के लिए कोई न कोई गिफ्ट जरूर लाता है। जैसे-जैसे कोर्ट की कार्यवाई आगे बढ़ती रही पति और नर्म और सहृदय होता गया।

पति ने जब मुंबई का अपना घर बेचा था तब भी उसने अपने बच्चों और पत्नी के लिए पैसे भेजे थे। शुरूआत में तो बच्चे अपने पिता को अपनाने को तैयार नहीं थे लेकिन अब हालात बदल गए गए हैं। उसके हृदय परिवर्तन का कारण ये भी माना जा रहा है कि वो उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच गया है जहां उसे अपनों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed