फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 trains at New Delhi station will be shifted to different stations.

Delhi NCR News: नई दिल्ली स्टेशन पर 30 ट्रेनें होंगी अलग स्टेशनों पर शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
पुनर्विकास के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, त्योहारी सीजन से पहले अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी प्रमुख ट्रेनें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। करीब चार साल तक चलने वाले पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे ने यहां से लगभग 30 ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर शिफ्ट करने की योजना तैयार की है। इस फैसले को राजधानी में यात्रियों के पूरे ट्रैवल पैटर्न को बदलने वाला कदम माना जा रहा है।

रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेनों का पुनर्वितरण दिल्ली के चार प्रमुख स्टेशनों, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, आनंद विहार टर्मिनल, सफदरजंग रेलवे स्टेशन और शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रीमियम और हाई-डिमांड ट्रेनों को भी शिफ्ट किया जा रहा है। शताब्दी एक्सप्रेस (नई दिल्ली–रानी कमलापति) और ताज एक्सप्रेस को निजामुद्दीन से चलाने का प्रस्ताव है जबकि देहरादून और काठगोदाम शताब्दी को आनंद विहार भेजा जाएगा। पूर्वा एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों को शकूर बस्ती से चलाने की योजना है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह बदलाव सिर्फ प्लेटफॉर्म खाली करने के लिए नहीं, बल्कि भीड़ प्रबंधन के एक दीर्घकालिक समाधान के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान नई दिल्ली स्टेशन पर अत्यधिक दबाव रहता है। ऐसे में ट्रेनों का यह बंटवारा यात्रियों के दबाव को अलग-अलग स्टेशनों में बांट देगा। हालांकि, इस फैसले का सीधा असर यात्रियों पर भी पड़ेगा। जो यात्री वर्षों से एक ही स्टेशन से यात्रा करते आए हैं, उन्हें अब अपने रूट, कनेक्टिविटी और समय में बदलाव करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed