फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   30 percent train tickets being canceled daily booking also reduced due to corona virus

रोजाना रद्द हो रहे 30 फीसदी रेल टिकट, 10 रुपये वाला प्लेटफार्म टिकट मिल रहा 50 का

Tue, 17 Mar 2020 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Mar 2020 09:25 PM IST
सार

-यात्रा टिकट बुकिंग में भी 5 से 7 प्रतिशत की आई कमी
-रोकथाम के लिए प्लेटफार्म टिकट का चार्ज भी बढ़ाया

विज्ञापन
30 percent train tickets being canceled daily booking also reduced due to corona virus
रेलवे टिकट काउंटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस के चलते लोग रेल से यात्रा करने में भी परहेज कर रहे हैं। प्रतिदिन 25 से 30 प्रतिशत आरक्षित टिकट कैंसिल कराए जा रहे हैं। वहीं, टिकट बुकिंग में भी पांच से सात प्रतिशत की कमी आ गई है। रेलवे ऐसी ट्रेनों की सूची बना रही है जिनमें यात्रियों की संख्या कम है, ताकि ट्रेन को निरस्त किया जा सके।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर रेलवे के साथ ही यात्री भी सतर्क हो गए हैं। स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे भी प्लेटफार्म टिकट का चार्ज 10 रुपये से ज्यादा वसूल रहा है। पूरे रेल मंडल में 15 से 50 रुपये तक प्लेटफार्म टिकट मिल रहा है। गैर जरूरी भीड़ को कम करने के लिए मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट, भावनगर रेल मंडल के 250 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये का है।
विज्ञापन


खाने पर भी लग सकता है प्रतिबंध
संक्रमण रोकने के लिए वातानुकूलित कोच में कंबल भी नहीं दिया जा रहा है, लेकिन अब यात्रियों को दिए जाने वाले खाने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। क्योंकि, पेंट्री कार से खाना परोसने वाले को हर कोच में घूमना पड़ता है। कहीं ऐसा न हो कि एक कोच का संक्रमण दूसरे कोच में खाने के माध्यम से फैल जाए। हालांकि, रेल मंत्रालय अभी इस पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को संसदीय समिति की बैठक
बुधवार को संसदीय समिति की बैठक में रेल मंत्रालय कोरोना को लेकर उठाए जाने वाले कदम से अवगत कराएगा। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी जोन के महाप्रबंधकों के साथ बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी करेंगे। उधर, रेल मंत्रालय समेत कई रेल मंडल के कार्यालयों और स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। नई दिल्ली स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। मंत्रालयों में विजिटर पास बनना भी बंद कर दिया गया है।


ट्रेन होने लगी निरस्त
कोरोना वायरस की वजह से ट्रेनें निरस्त होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सेंट्रल रेलवे ने कई रूट की ट्रेन निरस्त करने की घोषणा की है। 22 और 29 मार्च को ट्रेन संख्या 11206 निजामुद्दीन-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो 24 व 31 मार्च को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 22222 निजामद्दीन-मुंबई राजधानी 21, 24, 26 और 31 मार्च को निरस्त रहेगी। उत्तर रेलवे ने एक निर्णय में निजामुद्दीन-कोटा जंक्शन स्पेशल के फेरे को बढ़ा दिया है। ट्रेन संख्या 09809/09810 दोनों दिशाओं से प्रतिदिन एक अप्रैल तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed