फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 Paytm employees arrested for blackmailing Vijay Shekhar Sharma for Rs 20 crore

पेटीएम के मालिक से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 22 Oct 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 22 Oct 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
3 Paytm employees arrested for blackmailing Vijay Shekhar Sharma for Rs 20 crore
Vijay Shekhar Sharma

पेटीएम कंपनी के मालिक से निजी और कंपनी का डाटा सार्वजनिक नहीं करने के एवज में 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। मामले में पेटीएम मालिक की निजी सचिव, उसके पति और कंपनी के एडमिन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


पेटीएम मालिक अजय शेखर शर्मा ने नोएडा सेक्टर- 20 कोतवाली में दर्ज मामले में आरोप लगाया कि सोनिया धवन 7-8 साल से उसके भाई विजय शेखर के ऑफिस में निजी सचिव के तौर काम कर रही थी। उसके पास कंपनी से जुड़े और दोनों भाइयों के निजी दस्तावेज व अन्य गोपनीय जानकारियां थीं। 
विज्ञापन


सोनिया ने कुछ दिन पहले कंपनी के लेपटॉप और उनके भाई के मोबाइल से कुछ डाटा भी चुरा लिया था। इसके बाद कंपनी में एडमिन देवेंद्र कुमार की मदद से कोलकाता पहुंचाया। कोलकाता में देवेंद्र ने अपने दोस्त रोहित चोमल को 20 फीसदी कमीशन का लालच देकर रंगदारी की रकम अपने खाते में मंगाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देवेंद्र ने 20 सितंबर को थाइलैंड के नंबर से विजय शेखर को व्हाटसएप कॉल कर रंगदारी मांगी। उसने 10 करोड़ आईसीआईसीआई बैंक एक के खाते में डालने को कहा। शेखर भाइयों ने कोलकाता से मिले अकाउंट के लिंक का आईपी एड्रेस निकलवाया तो रोहित चोमल की पहचान उजागर हो गई।

उसके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी तो उसने सोनिया, उसके पति रूपक जैन और देवेंद्र की पोल खोल दी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चोमल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम कोलकाता गई है। 

 

पहले ही दी जा चुकी थी दो लाख रुपये की रंगदारी

इस पूरे मामले पर पेटीएम कंपनी के मालिक अजय शेखर शर्मा ने बताया कि ''कंपनी में सोनिया धवन निजी सचिव ने एडमिन देवेंद्र कुमार व अपने पति रूपक जैन के साथ मिलकर उनकी व उनके भाई के मोबाइल व लेपटॉप का सीक्रेट डाटा चोरी कर लिया।

जबकि कंपनी की ओर से पूरा विश्वास करके उन्हीं के पास सभी सीक्रेट डाटा के पासवर्ड थे। उनके द्वारा अगर डाटा लीक कर दिया जाता तो कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता था। इसलिए 15 अक्तूबर को दो लाख रुपये रंगदारी के रूप में दिए जा चुके थे। जबकि 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी और 10 करोड़ रुपये उसी समय जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा था।''

एसएसपी गौतमबुद्घनगर डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि ''पेटीएम कंपनी के मालिक से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत सोमवार को मिली थी। तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई गई और उसके बाद कंपनी की निजी सचिव सोनिया, उसके पति रूपक जैन और कंपनी के एडमिन देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की रिमांड की अर्जी अदालत में डाली जाएगी। जिससे उनको पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया जा सके।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed