फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 irani man arrested over cheating with afghan citizen

पुलिसकर्मी बनकर अफगान नागरिकों को ठगते थे, 3 ईरानी गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 06:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
3 irani man arrested over cheating with afghan citizen
Arrest - फोटो : फाइल फोटो

पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-1 में अफगान नागरिकों के साथ ठगी करने वाले तीन ईरानी जालसाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूरमोहम्डी, रेजा कोहन खाकी, फरहद बबसिसौर के रूप में हुई। आरोपी एक चिकित्सा केंद्र में इलाज कराने आने वाले अफगान नागरिकों को ही अपना शिकार बनाते थे।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी एक चिकित्सा केंद्र के सामने खड़े हो जाते थे। यहां जो भी अफगान नागरिक इलाज कराने आता था, तो आरोपी उसे रोक लेते थे। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनका सामान चेक करते थे। चेकिंग के बहाने से उनकी विदेशी मुद्रा निकाल लेते थे।
विज्ञापन


पुलिस के पास ठगी के शिकार दो अफगान नागरिक पहुंचे थे। मामला दर्ज कर एसीपी विजय चंदेल के नेतृत्व में ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष मनीष जोशी, इंस्पेक्टर पंकज पांडेय व एसआई विक्रम की टीम ने जांच शुरू कर की। जांच में पता लगा कि आरोपी सिर्फ इलाज कराने के लिए आने वाले अफगान नागरिकों से ठगी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसीपी विजय चंदेल ने शुक्रवार शाम को एक हवलदार को अफगान वेशभूषा में चिकित्सा केंद्र के सामने खड़ा कर दिया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे और अफगान नागरिक बने हवलदार से पर्स दिखाने को कहा, तभी हवलदार ने इशारा कर दिया। इशारा पाकर पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ना चाहा, तो आरोपियों ने हवलदार पर कार चढ़ाने की कोशिश की। एक सिपाही ने आरोपियों पर पिस्टल तान दी, जिसके बाद तीनों ईरानी जालसाज को गिरफ्तार कर लिया गया।


आरोपियों से बरामद रकम
2829 यूएस डॉलर, 200 यूरो, 2.3 लाख ईरानी मुद्रा (रॉयल), 50 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 1050 मालदीव मुद्रा, 1.2 लाख वियतनाम डोंग, 13 मलेशियन मुद्रा (रिंगलेट), 50 नेपाली रुपये, पांच यूएई डिरम, 100 सउदी रॉयल, 100 श्रीलंकाई रुपये, 150 टर्की लीरा, 1510 भारतीय रुपये, भारतीय पुरानी मुद्रा का 500 का एक नोट, तीन मोबाइल, तीन ईरानी पासपोर्ट, एक कार, तीन ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed