{"_id":"b51a604015e8546bc52371f947a5a3f3","slug":"3-coach-metro-will-run-in-noida-greno-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दौड़ेंगी 20 मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दौड़ेंगी 20 मेट्रो
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट पर तीन कोच वाली मेट्रो दौड़ेंगी। इस रूट पर कुल 20 मेट्रो दौड़ाने की योजना है। नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक जीपी सिंह ने बताया कि इस रूट पर प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान था, मगर मेट्रो चालू होने तक यह आंकड़ा दो लाख तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
इस हिसाब से रूट पर 44 कोच कम पड़ जाते। इसलिए 2017 में निर्माण पूरा होने पर 60 कोच चलाने की योजना है। पहले 14 ट्रेनें चलाने की योजना थी, मगर अब 20 ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर छह कोच वाली मेट्रो चलाई जाएगी।
विज्ञापन
द्वारका से सिटी सेंटर रूट पर छह और आठ कोच वाली मेट्रो दौड़ रही हैं। सोमवार को इस मसले पर एनएमआरसी और डीएमआरसी के अधिकारियों की बैठक प्राधिकरण में हुई, जिसमें एनएमआरसी ने डीएमआरसी के सामने यह बात रखी।
विज्ञापन
वहीं मेट्रो के संचालन का खर्च निकालने के लिए भी एनएमआरसी ने तरकीब निकाल ली है। गुड़गांव की तर्ज पर ग्रेटर नोएडा रूट के मेट्रो स्टेशनों पर विज्ञापन के लिए ऑक्शन किया जाएगा।
सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली कंपनी को विज्ञापन के लिए पूरा स्टेशन दे दिया जाएगा। इतना ही नहीं, ट्रेनों पर भी उसका विज्ञापन दिखेगा। रू ट बनने के बाद डीएमआरसी ही अगले पांच साल तक मेट्रो का संचालन भी करेगी।
जीपी सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में डिपो के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अगले एक से डेढ़ माह में टेंडर फाइनल कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।