फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 arrested for using proxy in Delhi Subordinate Service Selection Board 2018 online exam  

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा पास करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, प्रॉक्सी उम्मीदवार को बैठाने का आरोप

Wed, 14 Oct 2020 05:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 14 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
3 arrested for using proxy in Delhi Subordinate Service Selection Board 2018 online exam  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा 2018 में प्राथमिक शिक्षक के पद के लिए हुई ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप है कि ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा में बैठने के लिए उन्होंने प्रॉक्सी उम्मीदवार को रखा था।

विज्ञापन


हालांकि, परीक्षा के दौरान इन महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन करने वाले आरोपी का पता अब तक नहीं चल पाया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं का चयन रद्द कर दिया गया है और उन्हें डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में बैठने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सहायक शिक्षक (प्राथमिक) के पद के लिए हुई यह परीक्षा अक्तूबर और नवंबर 2018 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 71,912 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का दूसरा पृष्ठ जमा करना था जिसमें पहचान के लिए उनकी हाल की तस्वीर लगी होनी थी। डीएसएसएसबी ने पाया कि चार चयनित महिला उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में एक ही उम्मीदवार की तस्वीर थी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि सभी चार उम्मीदवारों के लिए एक ही व्यक्ति परीक्षा में उपस्थित हुआ था।

परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी और इस संबंध में पहली  गिरफ्तारी दिसंबर 2018 को की गई। हालांकि इसके बाद भी अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने कहा कि अन्य तीन आरोपियों में से कोई भी डीएसएसएसबी को अपने आवेदन पत्र में दिए गए पते पर मौजूद नहीं था। कई महीनों तक तलाश करने के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया। 


उनमें से दो महिलाओं ने बताया कि साल 2018 में पंजाबी बाग इलाके में अपने कोचिंग सेंटर के पास उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी। उसने ही प्रॉक्सी उम्मीदवार के जुगाड़ की बात कही थी, जिसके बाद उन्होंने उस लड़की को पैसे दिए थे। वहीं तीसरी महिला ने भी इसी तरह की कहानी बताई है। उसे भी कोचिंग क्लास के बाहर एक लड़की मिली थी जिसने इस तरह का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed