{"_id":"5be0c77dbdec2262ae58ef76","slug":"29-cases-registered-and-26-arrested-for-selling-illegal-firecrackers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः अवैध पटाखे बेचने के 29 मामले दर्ज, 26 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः अवैध पटाखे बेचने के 29 मामले दर्ज, 26 लोग गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में पांच दिनों के अंदर अवैध पटाखे बेचने के मामले में 29 एफआईआर दर्ज की है। इसमें 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से कुल 3847 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं। सबसे अधिक पटाखे पश्चिम दिल्ली से बरामद कर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1688 किलोग्राम पटाखे मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूर्वी जिले में तीन मामले दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां से पुलिस को 227 किलोग्राम पटाखे मिले। इसी तरह उत्तर पूर्वी जिले में पांच मामले दर्ज कर पांच लोग गिरफ्तार किया गया। इस इलाके से 54 किलो पटाखे बरामद किए गए हैं। इसी तरह शाहदरा में दो मामलों में तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। इनसे 1045 पटाखे मिले हैं। उत्तरी जिला में तीन मामलों में तीन को गिरफ्तार कर 659 किलो पटाखे जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, दक्षिण-पूर्व जिले में तीन मामले दर्ज कर एक आरोपी को दबोचा गया है। 72 किलोग्राम पटाखे मिले हैं। पश्चिम जिले में आठ मामलों में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 1688 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
दूसरी, ओर द्वारका में दो मामले, दो गिरफ्तार और 37 किलोग्राम पटाखे, आउटर में दो मामले, कोई गिरफ्तारी नहीं और 96 पटाखे, इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम जिले में एक मामला दर्ज, एक गिरफ्तार और 64 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।