{"_id":"5bc56d70bdec22697d28a3d5","slug":"25-thousand-rupees-prize-ruckus-started-crying-at-camera-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, मीडिया के सामने रो-रोकर बताया चौकाने वाला 'सच'!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, मीडिया के सामने रो-रोकर बताया चौकाने वाला 'सच'!
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी पुलिस ने चोरी, जानलेवा हमला करने और गैंगस्टर की वारदातों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपी को प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के कैमरों के आगे पेश किया तो वह फूट फूटकर रोने लगा।
विज्ञापन
उसका कहना है कि उसे गलत फंसाया गया है। पकड़ा गया आरोपी शमीम उर्फ शम्मी निवासी न्यू मुस्तफाबाद कॉलोनी लोनी का रहने वाला है। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि रविवार देर रात 12 बजे डीएलएफ पुश्ता रोड से पकड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रॉनिका सिटी इलाके, बागपत में चोरी और युवक की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहा था। उसने दो साल पूर्व एक ट्रक भी चोरी किया था।
विज्ञापन
पिछले साल मार्च में पुलिस ने शम्मी को घेर लिया था, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायर कर फरार हो गया था। हालांकि लोनी पुलिस ने दो महीने पहले उसी ट्रक को बरामद कर लिया था। हाल में ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने शम्मी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने शम्मी पर 25 हजार का इनामी घोषित किया था। पुलिस आरोपी को प्रेस वार्ता के दौरान लेकर आई तो वह कैमरों को देखकर रोने लगा।
उसने खुद को बेकसूर बताया था। इस पर हालांकि एसपी देहात ने उसके आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि पूरी जांच और तस्दीक के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण ने शम्मी पर 25 हजार का इनामी घोषित किया था। पुलिस आरोपी को प्रेस वार्ता के दौरान लेकर आई तो वह कैमरों को देखकर रोने लगा।
उसने खुद को बेकसूर बताया था। इस पर हालांकि एसपी देहात ने उसके आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि पूरी जांच और तस्दीक के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।