{"_id":"5e7cd0ca8ebc3e772431b521","slug":"25-percent-of-delhi-police-soldiers-will-go-into-isolation-in-first-phase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के 25 फीसदी जवान शुक्रवार से जाएंगे आईसोलेशन में, पहले चरण में 50 वर्ष से ऊपर व बीमार जवानों को तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के 25 फीसदी जवान शुक्रवार से जाएंगे आईसोलेशन में, पहले चरण में 50 वर्ष से ऊपर व बीमार जवानों को तरजीह
Thu, 26 Mar 2020 09:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली पुलिस अपने एक चौथाई जवानों को आईसोलेशन पर भेज रही है। जवानों को 10 दिन के आइसोलेशन पर भेजा जाएगा। दस दिन बाद दूसरे 25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना से बचाने के लिए यह कदम जरूरी
कानून व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए यह पहल की जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी। दिल्ली पुलिस अधिकारी मानते हैं कि जवानों को कोरोना से बचाने के लिए यह कदम जरूरी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।
विज्ञापन
25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन भर भेजा जाएगा
इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों को 10 दिन का आइसोलेशन जरूरी है। पुलिस आयुक्त ने आदेश दिए है कि सभी जिला पुलिस व यूनिट अपने 25 से 33 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजे।
Trending Videos
25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजने से पहले यह देख ले कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर कोई फर्क न पड़े। पिकेट व पेट्रोलिंग ठीक से हो। कहीं भी कानून व्यवस्था खराब न हो।
आदेश में कहा गया है कि जिस 25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजा जाएगा उसमें 50 वर्ष से ऊपर के और बीमार जवान हो। आइसोलेशन पर जिस स्टाफ को भेजा जाएगा वह पूरी तरह अपने घर में रहेगा।
अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन में भेजने की व्यवस्था संभवत: शुक्रवार से शुरू जाएगी। इसके अलावा सीआरपीसी की धारा 188 और 65 डीपी एक्ट के तहत गिरफ्तार लोगों को थाने से ही जमानत दी जा रही है।
आदेश में कहा गया है कि जिस 25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजा जाएगा उसमें 50 वर्ष से ऊपर के और बीमार जवान हो। आइसोलेशन पर जिस स्टाफ को भेजा जाएगा वह पूरी तरह अपने घर में रहेगा।
अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन में भेजने की व्यवस्था संभवत: शुक्रवार से शुरू जाएगी। इसके अलावा सीआरपीसी की धारा 188 और 65 डीपी एक्ट के तहत गिरफ्तार लोगों को थाने से ही जमानत दी जा रही है।