फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   25 percent of Delhi Police soldiers will go into isolation in first phase

दिल्ली पुलिस के 25 फीसदी जवान शुक्रवार से जाएंगे आईसोलेशन में, पहले चरण में 50 वर्ष से ऊपर व बीमार जवानों को तरजीह

Thu, 26 Mar 2020 09:35 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 26 Mar 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
25 percent of Delhi Police soldiers will go into isolation in first phase
Delhi Police - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली पुलिस अपने एक चौथाई जवानों को आईसोलेशन पर भेज रही है। जवानों को 10 दिन के आइसोलेशन पर भेजा जाएगा। दस दिन बाद दूसरे 25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना से बचाने के लिए यह कदम जरूरी
कानून व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए यह पहल की जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी। दिल्ली पुलिस अधिकारी मानते हैं कि जवानों को कोरोना से बचाने के लिए यह कदम जरूरी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन भर भेजा जाएगा
 इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों को 10 दिन का आइसोलेशन जरूरी है। पुलिस आयुक्त ने आदेश दिए है कि सभी जिला पुलिस व यूनिट अपने 25 से 33 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजे।

25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजने से पहले यह देख ले कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर कोई फर्क न पड़े। पिकेट व पेट्रोलिंग ठीक से हो। कहीं भी कानून व्यवस्था खराब  न हो।

आदेश में कहा गया है कि जिस 25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजा जाएगा उसमें 50 वर्ष से ऊपर के और बीमार जवान हो। आइसोलेशन पर जिस स्टाफ को भेजा जाएगा वह पूरी तरह अपने घर में रहेगा। 

अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन में भेजने की व्यवस्था संभवत: शुक्रवार से शुरू जाएगी। इसके अलावा सीआरपीसी की धारा 188 और 65 डीपी एक्ट के तहत गिरफ्तार लोगों को थाने से ही जमानत दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed