फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   25 category vehicles including ambulance will enter delhi without any restriction

इन वाहनों को मिलेगी दिल्ली में बेधड़क एंट्री

Tue, 29 Dec 2015 02:02 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
25 category vehicles including ambulance will enter delhi without any restriction

नई दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने सम विषम फॉर्मूला को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने तैयारियों को लेकर जो खाका पेश किया था वह सब कुछ नोटिफिकेशन में शामिल है।

विज्ञापन


इसमें वीआईपी समेत अलग-अलग 25 कैटेगरी में छूट दी गई है। इसमें इमरजेंसी वाहन, एंबुलेंस, स्टीकर लगा सीएनजी चालक वाहन शामिल हैं। सरकार ने सम विषम फॉर्मूला लागू करने के बाद दिल्लीवालों को दिक्कत ना हो इसके लिए खास तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन


इस फॉर्मूला के दायरे में कुल 19.50 लाख निजी वाहन आते हैं। एक दिन में करीब 10 लाख वाहन सड़क पर नहीं उतर पाएंगे। सरकार ने कहा है कि कार न लाने वालों को दिक्कत ना हो इसके लिए अतिरिक्त बसों की तैनाती की जाएगी मेट्रो के फेरे बढ़ाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने सिविल डिफेंसकर्मियों को किया प्रशिक्षित-
सम-विषम फॉर्मूला को सड़क पर ठीक से लागू कराने के लिए सरकार 10 हजार वॉलंटियर्स भी उतारेगी। पांच हजार सिविल डिफेंसकर्मी भी शामिल होंगे।

डीजल वाली कारों में नहीं लग सकती सीएनजी किट

25 category vehicles including ambulance will enter delhi without any restriction

सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने डीजल की सभी टैक्सियों को बंद करने के आदेश दिए हैं। प्रदूषण केचलते एनसीआर में केवल पेट्रोल और सीएनजी की टैक्सियों का ही संचालन होगा।

इसके चलते डीजल की टैक्सियों को सीएनजी में कराने के आदेश परिवहन विभाग ने जारी किए हैं। जबकि डीजल इंजन में सीएनजी किट लगने की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है।

सीएनजी किट के अधिकृत डीलर अब कारों के इंजन को ही बदलवाने की सलाह दे रहे हैं। पुराना इंजन लगवाने में भी करीब 50 हजार रुपये का खर्चा आता है। इससे टैक्सी संचालकों और पुरानी डीजल कारों के मालिकों के सामने समस्या है।

गाजियाबाद में डीजल के 10 साल पुराने करीब 22 हजार वाहन हैं, जबकि डीजल की टैक्सियों की संख्या 18 हजार है। इनका संचालन 31 मार्च तक बंद किया जाना है। एक जनवरी से इनको रोकने का काम शुरू हो जाएगा। सीएनजी किट के अधिकृत डीलर एक्सपर्ट एसपी मोटर्स ने बताया कि डीजल वाहन में सीएनजी किट का लगना संभव नहीं है।

मेट्रो में महिलाओं के लिएबढ़ाए जाएं कोच आरक्षित

25 category vehicles including ambulance will enter delhi without any restriction

दिल्ली मेट्रो में बढ़ती भीड़ और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी कोच की संख्या बढ़ाने के लिए शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशनके प्रमुख को चिट्ठी लिखेंगी।

मेनका ने कहा कि मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच आगे के दो डब्बे होते हैं। लेकिन भीड़ में उस कोच तक पहुंचने में को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्कूलों ने दी निदेशालय के आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती

25 category vehicles including ambulance will enter delhi without any restriction

निजी स्कूल संघ ने शिक्षा निदेशालय के सम विषम योजना के तहत बसें मुहैया कराने वाले आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। स्कूलों ने इस याचिका में जबरन बसें लेने का आरोप लगाया है। इस पर तीस दिसंबर को सुनवाई की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की एक्शन कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने दायर याचिका में कहा है कि प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पब्लिक स्कूलों को धमका कर उनकी बसें लेने की कोशिश कर रही है।

बंद हो जाएंगी 40 हजार डीजल कारें
परिवहन विभाग ने नए साल की शुरूआत में ही डीजल वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जनपद में करीब 22 हजार डीजल कारें 10 साल पुरानी हैं और करीब 18 हजार डीजल टैक्सियां हैं। इनको 31 मार्च तक बंद किया जाना है। अफसरों का प्रयास है कि जनवरी से ही इन पर शिकंजा कसा जाए, तभी मार्च तक इनको बाहर किया जा सकेगा। एआरटीओ एसपी यादव ने बताया कि पुराने डीजल और डीजल टैक्सियों पर कार्रवाई जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed